फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe:'फॉरेस्ट गंप' अभिनेता टॉम हैंक्स ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी रीटा के साथ की घर वापसी

Sat, 28 Mar 2020 01:30 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tom hanks - फोटो : social media
हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहन वाले काफी परेशान हो गए थे और उनके लिए पोस्ट कर रहे थे। लेकिन अब टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
tom hanks - फोटो : social media
दरअसल बता दें कि टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन पहले सेलिब्रिटी थे जो कोरना वायरस की चपेट में आए थे। इस खबर के सामने आते ही दोनों का इलाज शुरू हो गया था और अब अच्छी खबर है  कि दोनों ठीक हो गए हैं और अमेरिका के लॉस एंजलिस वापस आ गए हैं। बता दें कि टॉम और रीटा का इलाज ऑस्ट्रेलिया में चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
tom hanks - फोटो : social media
बता दें कि कोरना वायरस संक्रमित होने की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा था, 'मैं और रीटा यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें थकान महसूस हो रही थी, जुकाम था और शरीर भी दुख रहा था। रीटा को थोड़ा बुखार भी था। हमने टेस्ट करवाया और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।'
 

4 of 5
Tom Hanks - फोटो : Twitter
वहीं इसके दो हफ्ते बाद टॉम ने एक ट्वीट में अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी अपने फैंस को दी थी। टॉम ने बताया था कि अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। बता दें कि टॉम ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में थे। वहां वे अपना टाइपराइटर लेकर गए थे। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि हॉलीवुड में कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में इदरिस एल्बा, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा, कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन का नाम शामिल है। वहीं बॉलीवुड हस्तियों में अभी तक कनिका कपूर का नाम सामने आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें