फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Hollywood Movies: इन सस्पेंस थ्रिलर मूवीज को देख थम जाएंगी सांसें, दो जादूगरों के खून भरे खेल की दास्तां है 'द प्रेस्टीज'

Sat, 30 May 2020 09:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सस्पेंस थ्रिलर मूवीज - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में हॉलीवुड फिल्मों का कोई सानी नहीं है। हॉलीवुड फिल्में न सिर्फ दर्शकों को हर बार कुछ न कुछ नया देखने को देती है बल्कि साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दमखम दिखाती हैं। टाइटैनिक, अवतार, द हर्ट लॉकर जैसी कुछ फिल्में हैं जिनको आप बार-बार देख सकते हैं। लेकिन ये फिल्में तो एक बानगी भर हैं, ऐसी ही कई बेमिसाल फिल्मों की सौगात हॉलीवुड ने दी है। आज हम बात करेंगे टॉप पांच थ्रिलर फिल्मों की।
विज्ञापन

2 of 6
डेनियल क्रेग - फोटो : sky news
जेम्स बॉन्ड सीरीज
जेम्स बॉन्ड सीरीज की अब तक 24 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 25वां फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। इसका नाम है नो टाइम टू डाय। इस फिल्म के साथ ही डेनियल क्रेग पांचवी बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। डेनियल दुनिया के महंगे हीरोज में शुमार हैं। जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

3 of 6
द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स - फोटो : सोशल मीडिया
द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स
जोनाथन डेम द्वारा निर्देशित द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म थी। यह साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉडी फोस्टर, एंथनी हॉपकिंस, स्कॉट ग्लेन, टेड लेविन और एंथनी हेडल्ड जैसे सितारे थे। यह नॉवेल पर आधारित फिल्म है जिसे आज भी आप देख सकते हैं।

4 of 6
शटर आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
शटर आइलैंड
शटर आइलैंड 2010 में रिलीज हुई एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जो मार्टिन स्कॉर्सेसी द्वारा निर्देशित है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, मार्क रफालो जैसे अभिनेताओं ने काम किया है। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू ने 2010 की शीर्ष दस फिल्मों में शामिल किया था। फिल्म ने दुनिया भर में 294 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
zodiac - फोटो : सोशल मीडिया
जॉडिएक
ये एक साइको किलर की दास्तान है जो एक के बाद एक सिलसिलेवार कई हत्याएं करता है। यही नहीं ये सीरियल किलर पुलिस को अपने क्राइम की चुनौती भी पुलिस को देता चलता है। क्लिप्स और हिंट के साथ। फिल्म 2007 में रिलीज हुई और लोगों का दिल जीत ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेस्टीज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस्टीज
क्रिस्टोफर नोलान की ये एक और मास्टर पीस सस्पेंस थ्रिलर है जो लंबे समय तक याद रह जाती है। फिल्म दो प्रतिद्वंदी जादूगरों की दास्तान है। जो अव्वल मुकाम हासिल करने के लिए अपने मैजिक को एक ऐसे मुकाम पर ले जाते हैं जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होती है। फिल्म 2006 में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें