हॉलीवुड में इन दिनों रेप और सेक्शुअल हैरेसमेंट के कई आरोप सामने आ रहे हैं। लगातार आ सामने आ रहे मामलो को देखते हुए हॉलीवुड में #MeToo कैंपेन भी चला, जिसके बाद कई महिलाओं ओर पुरुषों ने खुलकर अपनी आपबीती सामने रखी। अब ऐसा ही एक आरोप लगा है मशहूर बैकस्ट्रीट ब्वॉयज बैंड के एक मेंबर पर।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, बैंड के मेंबर निक कार्टर पर एक अन्य बैंड की महिला गायिका ने रेप का आरोप लगाया है। 'ड्रीम' बैंड की महिला गायिका मेलिसा शूमैन का आरोप है कि निक कार्टर ने उनका रेप किया था, यह मामला 2002 का है।
पढ़ें: आधी रात मसाज करवाने गया था ये एक्टर, 17 साल बाद हुआ संगीन खुलासा
विज्ञापन
3 of 4
90 के दशक में अमेरिकी रॉक बैंड बैकस्ट्रीट ब्वॉयज दूनियाभर में काफी मशहूर था और निक कार्टर इस बैंड के सबसे चहेते गायक थे। मेलिसा शूमैन ने बताया, 'जिस वक्त यह वाक्या हुआ था, उस वक्त मैं 18 साल की थी और कार्टर 22 साल के थे।'
With everyone in the media discussing sexual harassment/abuse. I felt it was time to share my own experiences.https://t.co/L6ql91UqWv
— MelissaSchuman (@MelissaSchuman) October 14, 2017
अपने पोस्ट में शूमैन ने लिखा, 'कार्टर ने अपने अपार्टमेंट में मेरा रेस किया था।' उन्होंने बताया कि उस वक्त वह वर्जिन थी और उन्होंने कार्टर से कहा भी था कि वह इसे अपने पति के लिए बचाकर रखना चाहती हैं। कार्टर ने कहा था कि वो ही शूमैन से शादी करेंगे।
पढ़ें: 71 साल के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, 16 साल की लड़की के साथ बनाए थे संबंध