फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुरासिक वर्ल्ड 2' की पहली झलक, फिल्म देखने को मजबूर कर देगा ये बेबी डायनासोर

Thu, 23 Nov 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डायनासोर पर आधारित फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड 2' की पहली झलक सामने आई है। दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर कॉलिन ट्रेवोरोव ने फिल्म से जुड़ा एक 6 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले क्रिस प्रैट और बेबी डायनासोर की बॉन्डिंग दिखाई गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
बता दें कि फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' अगले साल 22 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर से पहले डायरेक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिस डायनासोर के बच्चे को पालतू जानवर की तरह पुचकारते नजर आ रहे हैं। 
पढ़ें: 20 साल बाद 3 डी में फिर से रिलीज होगी ये फिल्म, जारी किया गया नया ट्रेलर
विज्ञापन

3 of 4
jurassic world 2
हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में भी पिछली फिल्मों की तरह ही डायनासोर का कहर दिखाया जाएगा। अब यह देखना होगा कि फिल्म में डायनासोर को एक पातलू जानवर के तौर पर दिखाया गया है या एक प्रयोग के तौर पर। 

From our Jurassic family to yours. @FilmBayona @PrattPrattPratt @BryceDHoward @LeDoctor #FALLENKINGDOM pic.twitter.com/KiR3et9Vx1— Colin Trevorrow (@colintrevorrow) November 22, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
दरअसल, पिछली फिल्मों में दिखाया गया है कि कैसे डायनासोर पर किया जा रहा प्रोयग दूनिया के लिए घातक साबित होता है। बता दें कि फिल्म का पहला भाग 'जुरासिक वर्ल्ड' जून 2015 में आया था, जिसने लगभग 1.672 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया था। 
पढ़ें: 71 साल के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, 16 साल की लड़की के साथ बनाए थे संबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें