फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar: The Way of Water BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Fri, 16 Dec 2022 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को फिल्म ने कितना कमाई की है।
Salman Khan: अक्षय कुमार का रोते हुए देख सलमान खान भी हुए भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला नोट
 
विज्ञापन

2 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' ने रिलीज के बाद टिकट खिड़की पर पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम था। फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई थी कि हर देश में इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। भारत में भी तब इस फिल्म ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। अब इसके दूसरे भाग को भी भारत में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
Filmy Wrap: रकुल प्रीत को ED का समन और बिकिनी विवाद में दीपिका के खिलाफ शिकायत, पढ़ें मनोरंजन जगत की दस खबरें
विज्ञापन

3 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग से ही यह साफ हो गया था कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अवतार द वे ऑफ वॉटर की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। इस बीच फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 38 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर किया है।
Henry Cavill: सुपरमैन के रोल में अब नजर नहीं आएंगे हेनरी कैविल, नाराज फैंस जेम्स गन को हटाने की कर रहे मांग
विज्ञापन

4 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
इसी के साथ ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। बता दें कि साल 2022 में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म केजीएफ 2 ने 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को इस साल कोई भी फिल्म पीछे नहीं छोड़ सकी है।
Bobby Deol: दोबारा बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार बॉबी देओल, पूरी की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें