अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' ने ओपनिंग डे पर 40.3 करोड़ का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया था कि आने वाले दिनों में यह कई फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 193.60 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी। फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में 101.4 करोड़, हिंदी में 60.8 करोड़, तेलुगू में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई की रफ्तार फुल स्पीड में नजर आई। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 12.85 करोड़, शनिवार को 21.25 करोड़ का बिजनेस किया था।
Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा