Avatar Fire and Ash Box Office: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने 17 दिनों तक अच्छा कलेक्शन किया है। अब 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन काफी घट गया है। आइए जानते हैं तीसरे सोमवार का कलेक्शन।
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' की रिलीज का आज 18वां दिन है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी लेकिन अब इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
'अवतार: फायर एंड ऐश' का कलेक्शन
'अवतार: फायर एंड ऐश' ने तीसरे सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में इसकी कमाई 109.5 करोड़ रुपये रही थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 50.7 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म की टोटल कमाई 175.50 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
'धुरंधर' और 'इक्कीस' के बीच डटी रही फिल्म
सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' चल रही है। 5 दिसंबर से ही यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। इस बीच एक जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई। इसने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। इस फिल्म के आगे भी 'अवतार: फायर एंड ऐश' टिकी रही।
'अवतार: फायर एंड ऐश' के कलाकार
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ऊना चैपलिन और केट विंसलेट जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म का नाम 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'अवतार: फायर एंड ऐश' में इंसानों और पैंडोरा की दुनिया के लोगों के बीच टकराव होता है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में आग और ज्वालामुखी दिखाई गई है। फिल्म में इस बार नए विलेन को दिखाया गया है, जो काफी ताकतवर है।