Avatar Fire and Ash Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों 'इक्कीस' और 'धुरंधर' लगी हुई है। इसके बावजूद हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने अच्छी कमाई की है।
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को रिलीज हुए आज 17 दिन हो चुके हैं। अब भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 19 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 'धुरंधर' और 'इक्कीस' के बीच अपनी कमाई जारी रखी है। आइए जानते हैं रविवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
'अवतार: फायर एंड ऐश' की टोटल कमाई
'अवतार: फायर एंड ऐश' ने तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.7 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले दिन फिल्म ने 19 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 109.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 50.7 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से फिल्म की टोटल कमाई 173.45 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
'इक्कीस' और 'धुरंधर' के बावजूद की अच्छी कमाई
आपको बता दें कि इन दिनों रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसके बावजूद 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। एक जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई। आज इसने 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म के आगे भी 'अवतार: फायर एंड ऐश' का जलवा कायम है। अब यह फिल्म 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट
'अवतार: फायर एंड ऐश' के निर्देशक जेम्स कैमरून हैं। इसमें सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ऊना चैपलिन और केट विंसलेट जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म 'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फ्रेंचाइजी के दूसरे हिस्से का नाम 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में पहले की फिल्मों की तरह इंसान और पैंडोरा की दुनिया के बीच टकराव दिखाया गया है। इस बार इसमें अलग बात यह है कि इसमें जिस इलाके को दिखाया गया है वहां आग, राख और ज्वालामुखी दिखाई गई है। इस बार इसमें नए विलेन को दिखाया गया है, जो काफी खतरनाक है।