फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना जोली ने सोशल मीडिया पर रखा कदम: पहले ही पोस्ट में साझा किया अफगानी लड़की का दर्दभरा खत

Sat, 21 Aug 2021 03:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एंजेलिना जोली, अफगानी लड़की का खत - फोटो : Instagram
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले पोस्ट के लिए किसी तस्वीर या वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन्होंने इसका इस्तेमाल मानव अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने वाले लोगों की बात साझा करने के लिए किया है। अपने पहले पोस्ट में अभिनेत्री और सोशल एक्टिविस्ट एंजेलिना जोली  ने एक अफगानी लड़की के हाथ से लिखे पत्र की तस्वीर साझा की है।

एंजेलिना ने साझा किया पहला पोस्ट

एंजेलिना का कहना है कि उन्हें ये पत्र अफगान में रहने वाली एक लड़की ने दिया है जो वहां पर हुए तालिबान के कब्जे से घबराई हुई है। बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा के लिए हर जगह प्रार्थना की जा रही है। वहां की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


विज्ञापन

2 of 5
एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में लड़की ने बताया है कि कैसे तालिबान की हुकूमत आ जाने से उसे स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है और उसके आस पास डर का माहौल है। लड़की ने पत्र में लिखा, 'हमारे पास सारे अधिकार थे, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए आजाद थे लेकिन जबसे वो आए है हमारे मन में डर का माहौल है, हमें लग रहा है कि हमारे सारे सपने हमसे छीन लिए गए हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम
एंजेलिना जोली ने लड़की के लिखे इस पूरे खत को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने सात महिलाओं की भी तस्वीर साझा की है जो कैमरे को पीठ दिखाकर खड़ी हैं। इसके साथ जोली ने लिखा, 'इस वक्त अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया के जरिए बातचीत नहीं कर पा रहे हैं और खुलकर अपनी बात दूसरों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे में मैं इंस्टाग्राम पर उनकी कहानियां साझा कर रही हूं। साथ ही उन लोगों की कहानियां भी जो इन लोगों के अधिकार के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं'।

4 of 5
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
बता दें कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से वहां दहशत का माहौल हो गया है। जहां एक तरफ बहुत से लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाएं तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। तालिबान का कहना है कि उनसे किसी को खतरा नहीं है और वो सभी राष्ट्र से अच्छा व्यवहार रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के सिनेमा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक लंबे समय के बाद से अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में क्रांति आई थी। सभी ये बात जानते हैं कि तालिबानी वहां के सिनेमा को आजादी नहीं देंगे। वहां की मशहूर पॉप गायिका आर्याना सईद भी अफगानिस्तान छोड़कर अमेरिका जा चुकी हैं। ऐसे में चिंता जताई जा रही है कि तालिबान के रहते अफगानिस्तानी सिनेमा का क्या होगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें