हॉलीवुड के मशहूर सितारे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट कभी सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे। हालांकि दोनों ने सालों पहले तलाक ले लिया था। साल 2016 से एंजेलिना और ब्रैड अलग रह रहे हैं, लेकिन बच्चों की कस्टडी को लेकर ये मामला अभी तक फंसा हुआ है। वहीं एंजेलिना जोली का कहना है कि ब्रैड पिट अच्छे इंसान नहीं है। एंजेलिना ने कहा कि उनके पास ब्रैड पिट के खिलाफ घरेलू हिंसा के पुख्ता सबूत हैं।