मार्शल आर्ट्स को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले हॉलीवुड अभिनेता ब्रूस ली ने 20 जुलाई 1973 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह महज 32 साल के थे। उन दिनों जब डॉक्टर्स ने अभिनेता के निधन का कारण दुनिया को बताया था तो हर कोई हैरान हो गया था। दावा किया गया था कि दर्द की दवा खाने की वजह से ब्रूस ली के दिमाग में सूजन आ गई थी, जिस वजह से उनका निधन हुआ। वहीं, अब वर्षों बाद वैज्ञानिकों की एक स्टडी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अभिनेता का निधन किसी दवा की वजह से नहीं बल्कि ज्यादा पानी पीने की वजह से हुआ है।