एक फिल्म कितनी देर की होती है, यही दो घंटे। कोई फिल्म छोटी हुई तो 2 घंटे से भी कम हो सकती है और लंबी हुई तो तीन घंटे की फिल्म भी हो सकती है। अगर एक ऐसी फिल्म के बारे में आपको बताया जाए तो अप्रैल में शुरु हो तो खत्म होते-होते मई आ जाए, तो आप क्या कहेंगे? यही सच है, ऐसी फिल्म बन रही है जिसका ट्रेलर ही 7 घंटे से ज्यादा का हैं। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म की कहानी के बारे में।
विज्ञापन
नहीं सुना होगा पहले, 7 घंटे का ट्रेलर और 720 की घंटे की फिल्म
2 of 5
2020 में एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म आ रही है, जिसका पहला ट्रेलर 7 घंटे 20 मिनट का है और पूरी फिल्म 1 महीने में खत्म होगी। फिल्म का नाम 'एंबीयंस' है, पूरी फिल्म 720 घंटे की होगी। जिसका दूसरा ट्रेलर 2018 को जारी किया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कुल अवधि 720 घंटे की होगी यानी यह फिल्म पूरे एक महीने तक चलेगी, जब फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे 20 मिनट का है। यानि तीन फिल्मों के बराबर है तो फिर फिल्म की लंबाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
नहीं सुना होगा पहले, 7 घंटे का ट्रेलर और 720 की घंटे की फिल्म
3 of 5
वेबसाइट कैचन्यूज की खबर के अनुसार, इस फिल्म की कहानी दो कलाकारों के संबंधों पर बनी है, जो स्वीडन में समंदर किनारे मिलते हैं यहीं पर इस फिल्म की शूटिंग की गई है। खास बात ये है कि फिल्म सिंगल शॉट में तैयार की गई है और इसमें कोई भी कट नहीं होगा।
नहीं सुना होगा पहले, 7 घंटे का ट्रेलर और 720 की घंटे की फिल्म
4 of 5
- फोटो : youtube
इस फिल्म का पहला टीजर 2014 में आया था, जो 72 मिनट का था। उसके बाद इसी साल 2016 में इसका पहला शॉट ट्रेलर 19 अप्रैल को लॉन्च किया गया, जो 7 घंटे 20 मिनट का है। 2018 में इसका दूसरा शॉट ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जो लगभग 72 घंटे का होगा।
नहीं सुना होगा पहले, 7 घंटे का ट्रेलर और 720 की घंटे की फिल्म
5 of 5
- फोटो : youtube
फिल्म का तीसरा ट्रेलर 2020 में आएगा। फिलहाल फिल्म के 31 दिसंबर 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म का पूरा ट्रेलर देख पाएं तो फिल्म देखने के लिए अभी से एक महीने की छुट्टी की प्लानिंग शुरू कर दें। ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें।