फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगन मर्केल के बाद ओपरा विनफ्रे ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा ऐसा सवाल, सोच में पड़ गईं देसी गर्ल

Sat, 13 Mar 2021 10:10 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे - फोटो : Social media

ब्रिटिश शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल के सनसनीखेज इंटरव्यू के बाद विदेश में नस्लवाद घेरे में आ गया है और इसपर चर्चा होने लगी है। इन सबके बीच अब विदेश में रह रहीं भारतीय मूल की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का एक वीडियो सुर्खियों में हैं, जिसमें वह परिवार बढ़ाने के सवाल पर सोच में पड़ जाती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी, जिसके बाद उनके साथ वहीं बस गईं। हालांकि उनका भारत से रिश्ता बरकरार है और आना-जाना लगा रहता है। निक जोनस और प्रियंका कई इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग के बारे में बात कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
बीते कुछ वक्त पहले निक ने हंसी-मजाक में एक साक्षात्कार में कहा था कि वे ढेर सारे बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। लेकिन इन सबके बीच उनके लिए पत्नी प्रियंका सबसे अहम हैं और उनकी खुशी निक के लिए सर्वोपरि है। वहीं, प्रियंका भी बच्चों को लेकर बात कर चुकी हैं। उनका भी यही कहना है कि निक को बच्चों से बहुत प्यार है।

4 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : amar ujala

अब भारतीय-अमेरिकन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो देखा जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी फैल रहा है। इसमें वो वही ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं, जिन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल का इंटरव्यू लिया था। ओपरा प्रियंका से अचानक उनके बच्चों के बारे में पूछ देती हैं। वह कहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दिन परिवार बढ़ाने जा रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा चुप्पी साध लेती हैं और सोच में पड़ जाती हैं। इस वीडियो क्लिप में इतना ही दिखाया गया है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता पूरा इंटरव्यू देखने के लिए बढ़ गई है। ये साक्षात्कार 20 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि अमेरिकन होस्ट ओपरा विनफ्रे ने डचेस ‘ऑफ ससेक्स' मेगन मर्केल का साक्षात्कार लिया था, जिसमें उन्होंने शाही परिवार में अपने बच्चे के साथ हुए रंगभेद का खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें