मेगन मार्केल, थॉमस मार्केल
- फोटो : Social media
अब फॉक्स न्यूज के अनुसार उनके पिता थॉमस मार्केल ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए ब्रिटिश शाही परिवार का बचाव किया है। थॉमस ने ब्रिटिश नेटवर्क आईटीवी को बताया कि शाही परिवार के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। कैलिफोर्निया में जहां मेगन रहती हैं उनपर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि लॉस एंजेलिस नस्लवादी है, कैलिफोर्निया भी नस्लवादी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश ऐसे हैं’।