इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 27 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा, लेकिन भारतीय दर्शक इसे एक दिन बाद यानी 28 मार्च को देख सकेंगे। इस बार इन अवॉर्ड्स को हॉलीवुड के तीन स्टार्स होस्ट करेंगे। इनमें कॉमेडियन 'एमी शूमर', 'रेजिना हॉल' और 'वांडा साइक्स' शामिल हैं।
इस बार ऑस्कर्स में जेम कैंपियन की फिल्म 'द पावर ऑफ द डॉग' अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है क्योंकि इसे अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। ये अवॉर्ड्स मनोरंजन की दुनिया से जुड़े कलाकारों को पिछले कईं दशकों से दिए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे कौन से अभिनेता हैं, जिन्होंने सभी के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी और सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीतने का एक मुकाम हासिल किया? आइए जानते हैं.....
विज्ञापन
2 of 23
जैक निकोल्सन
अभिनेता का नाम- जैक निकोल्सन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- तीन
जैक निकॉल्सन एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। इन्हें हॉलीवुड में काम करते हुए लगभग 50 साल हो चुके हैं। जैक ने अपने करियर में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई, लेकिन उन्हें अपनी निभाई गई तीन भूमिकाओं के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया। जैक निकॉल्सन ने 1976 और 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अवॉर्ड जीता। उन्होंने 1984 में सहायक कलाकार के लिए भी ऑस्कर जीता।
विज्ञापन
3 of 23
वॉल्टर ब्रेनन
अभिनेता का नाम- वॉल्टर ब्रेनन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- तीन
वॉल्टर ब्रेनन हॉलीवुड की फिल्मी दुनिया के एक बहतरीन कलाकार थे। वॉल्टर ने अपने करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया, जिनके लिए उन्हें अलग-अलग अवॉर्ड्स मिले। वॉल्टर ब्रेनन ने 1937, 1939 और 1941 में तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता।
4 of 23
डैनियल डे लुईस
अभिनेता का नाम- डैनियल डे लुईस कितने ऑस्कर अपने नाम किए- तीन
सर डैनियल माइकल ब्लेक डे-लुईस एक ब्रिटिश अभिनेता हैं। वह अपनी पीढ़ी के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई बार अपनी एक्टिंग के लिए प्रशंसा प्राप्त की और इसी का नतीजा है कि वे बेस्ट एक्टर के तौर पर तीन ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 'माई लेफ्ट फुट' 1989, 'देयर विल बी ब्लड' 2008 और 2012 में आई उनकी फिल्म 'लिंकन' के लिए यह अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
5 of 23
मार्लोन ब्रैंडो
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- मार्लोन ब्रैंडो कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
मार्लोन ब्रैंडो के पास दो ऑस्कर अवॉर्ड्स हैं। उन्हें अपने दौर का एक महान अभिनेता माना जाता है। उन्हें "ऑन द वाटरफ्रंट" और "द गॉडफादर" में डॉन वीटो कोरलियोन की भूमिका निभाने के लिए ये सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
6 of 23
स्पेंसर ट्रेसी
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- स्पेंसर ट्रेसी कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
स्पेंसर ट्रेसी एक बेहतरीन अमेरिकन एक्टर थे। उन्हें उनकी 1937 में आई फिल्म 'कैप्टन्स करेजियस' और 1938 में आई फिल्म 'बॉयज टाउन' के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
7 of 23
जैक लेमन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- जैक लेमन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
जैक लेमन को दो बार ऑस्कर से सम्मानित किया गया। एक बार उनकी फिल्म 'सेव द टाइगर' और दूसरी बार 'मिस्टर रॉबर्ट्स' में सहायक अभिनेता के लिए।
8 of 23
डस्टिन हॉफमैन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- डेंजल वाशिंगटन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
डेंजल वाशिंगटन को 2001 में 'ट्रेनिंग डे' और 1989 में 'ग्लोरी' के लिए ऑस्कर से नवाजा जा चुका है।
9 of 23
रॉबर्ट डी नीरो
- फोटो : Twitter
अभिनेता का नाम- रॉबर्ट डी नीरो कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
रॉबर्ट डी नीरो एक अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। उनको 1980 में आई उनकी फिल्म 'रेजिंग बुल' और 1974 में आई 'गॉड फादर-पार्ट 2' के लिए ऑस्कर मिला था।
10 of 23
डस्टिन हॉफमैन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- डस्टिन हॉफमैन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
डस्टिन हॉफमैन को क्रेमर वर्सिस क्रेमर (1979) और रेन मैन (1988) के लिए ऑस्कर मिला।
11 of 23
सर मायकल केन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- सर मायकल केन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
सर मायकल केन को दोनों बार सहायक अभिनेता के लिए ये अवॉर्ड मिला, जिनमें हैना एंड हर सिस्टर्स (1986) और साइडर हाउस रूल्स (1999) शामिल हैं।
12 of 23
टॉम हैंक्स
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- टॉम हैंक्स कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
टॉम हैंक्स को फिलाडेल्फिया (1993) और फॉरेस्ट गंप (1994) के लिए ऑस्कर मिला।
13 of 23
एंथनी हॉपकिंस
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- एंथनी हॉपकिंस कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
एंथनी को द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स (1991) और द फादर (2020) के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
14 of 23
गैरी कूपर
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- गैरी कूपर कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
गैरी कूपर को सार्जेंट यॉर्क (1941) और हाई नून (1952) के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
15 of 23
जीन हैकमैन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- जीन हैकमैन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
जीन हैकमैन को द फ्रेंच कनेक्शन (1971) और अनफॉरगिवेन (1992) को लिए सम्मानित किया गया था।
16 of 23
फ्रेडरिक मार्च
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- फ्रेडरिक मार्च कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
फ्रेडरिक मार्च को डॉ. जेकिल और मिस्टर हाइड (1931) और द बेस्ट इयर्स ऑफ अवर लाइव्स (1946) के लिए ऑस्कर मिला।
17 of 23
शॉन पेन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- शॉन पेन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
शॉन पेन को मिस्टिक रिवर (2003) और मिल्क (2008) के लिए ऑस्कर मिला।
18 of 23
एंथनी क्विन
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- एंथनी क्विन कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
विवा जपाटा (1952) और लस्ट फॉर लाइफ(1956) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
19 of 23
मेल्विन डग्लस
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- मेल्विन डग्लस कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
मेल्विन डग्लस को हुड (1963) और बींग देअर (1979) के लिए ऑस्कर मिला।
20 of 23
जेसन रॉबार्ड्स
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- जेसन रोबार्ड्स कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
जेसन रोबार्ड्स को ऑल द प्रेसिडेंट मेन (1976) और जूलिया (1977) के लिए अवॉर्ड मिला।
21 of 23
पीटर उस्तीनोव
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- पीटर उस्तीनोव कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
पीटर उस्तीनोव को स्पार्टाकस (1960) और टोपकापी (1964) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
22 of 23
मेहर्शाला अली
- फोटो : social media
अभिनेता का नाम- मेहर्शाला अली कितने ऑस्कर अपने नाम किए- दो
मूनलाइट (2016) और ग्रीन बुक (2018) के लिए ऑस्कर मिला।