कैथरीन हेपबर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
कैथरीन हेपबर्न
किसी भी एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर जीतना उसके करियर के लिए मील का पत्थर होता है। इस पुरस्कार को जीतने के बाद उसका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है। कैथरीन हेपबर्न एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने सबसे अधिक बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। कोई भी एक्टर अब तक यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है। कैथरीन ने कुल चार बार अकादमी पुरस्कार जीता। उन्हें सबसे पहला ऑस्कर 1934 में आई फिल्म मॉर्निंग ग्लोरी के लिए मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 1968 में गेस हूज कमिंग टू डिनर, द लॉयन इन द विंटर और गोल्डन पॉन्ड के लिए यह अवॉर्ड जीता।