फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सफेद बालों को दिखाने से नहीं शर्माती ये हसीनाएं, एक ने तो अपनी शादी में भी किए थे फ्लॉन्ट

Wed, 15 May 2024 11:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कम उम्र में भी लोगों के सफेद बाल होने लगे हैं। ऐसे में काफी सारे लोग महंगे महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। तो कई लोग घर ही बालों को कलर कर लेते हैं। इंडस्ट्री में कई हसीनाएं हैं, जिनके कम उम्र में भी सफेद बाल हो गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नव्या नवेली और नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम
आज कल जैसा खानपान है, उसके चलते सफेद बालों का होना कोई बड़ी बात नहीं है। कम उम्र में भी लोगों के सफेद बाल होने लगे हैं। ऐसे में काफी सारे लोग महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। तो कई लोग घर ही बालों को कलर कर लेते हैं। इंडस्ट्री में कई हसीनाएं हैं, जिनके कम उम्र में भी सफेद बाल हो गए हैं। कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो अपने सफेद बालों को दुनिया के सामने दिखाने में बिल्कुल भी नहीं घबराती हैं। ये खुशी-खुशी अपने सफेद बालों को दुनिया के सामने फ्लॉन्ट करती हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस हसीना का नाम शामिल है...
विज्ञापन

2 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा धूपिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। नेहा धूपिया बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। नेहा इस मामले में सबसे आगे हैं। नेहा धूपिया अपने सफेद बालों को दिखाने से नहीं डरती हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भी सफेद बालों के साथ तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
नियति जोशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। नियति ने अपनी शादी में भी सफेद बालों को नहीं छुपाया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा हुई थी।

4 of 6
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नवेली नंदा
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नव्या अपने सफेद बालों को बिना छुपाए अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
लारा दत्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लारा सफेद बालों को फ्लॉन्ट करने में बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं। अभिनेत्री बिंदास अपने सफेद बालों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
समीरा रेड्डी
अभिनेत्री समीरा रेड्डी का नाम भी इसमें शामिल है। समीरा सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में समीरा अक्सर अपने सफेद बालों को दिखाती हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें