फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: 'कितना मुश्किल है वो रिपोर्ट पढ़ना, आपको अंदाजा नहीं', कैंसर दिवस पर हिना खान हुईं भावुक, छलके आंसू

Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। आज 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर अभिनेत्री एक इवेंट में इस बीमारी के बारे में बात करती नजर आईं। इस दौरान वे काफी भावुक हो गईं।
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर अभिनेत्री हिना खान एक इवेंट में शामिल हुईं। वहां स्पीच देते हुए वे भावुक हो गईं। उनका गला रुंध गया और आंखों से आंसू बहने लगे। अभिनेत्री को अपनी यात्रा याद आ गई। हिना इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। वे तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं।

विज्ञापन

बोलीं- टेस्ट में कुछ नहीं आना, कितनी बड़ी खुशी है
इंस्टाग्राम पर हिना खान के फैन क्लब से एक वीडियो शेयर की गई है। इसमें हिना कहती दिख रही हैं, 'आपको नहीं अंदाजा है कि वो कितनी बड़ी खुशी है, जब आपकी कैंसर रिपोर्ट नेगेटिव आती है। आपके टेस्ट में कुछ नहीं आया ये कितनी बड़ी खुशी है। मुझसे पूछो-कितना मुश्किल है वो रिपोर्ट पढ़ना'। यह कहते-कहते हिना की आंखें भर आईं और गला रुंध गया।
 

टेस्ट में कुछ नहीं आया, यह बहुत बड़ी खुशी
हिना आगे कहती नजर आई हैं, 'वो घंटी...जिसकी आवाज पर आपको रिपोर्ट मिलती है और डॉक्टर बताते हैं कि आपकी जांच में कैंसर का पता चला है। उससे बड़ी खुशी है कि रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। आपके टेस्ट हुए और कुछ नहीं आया तो आपके वो पैसे बेकार नहीं है, वह बहुत बड़ी खुशी है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Deva Day 5 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'देवा' की सुस्त चाल, जानिए पांचवें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट
विज्ञापन

मजबूती से लड़ रहीं कैंसर के खिलाफ जंग
हिना खान इस बीमारी का सामना बड़ी हिम्मत के साथ कर रही हैं। उपचार कराने के बीच वे वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं। उन्हें हाल ही में शो 'गृह लक्ष्मी' में देखा गया। इसके अलावा वे एड शूट भी करती हैं। हिना खान इस बीच अपने घूमने-फिरने के शौक को भी भरपूर समय दे रही हैं। हिना खान ने छोटे परदे पर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोकप्रियता पाई। इसमें उन्होंने अक्षरा का रोल अदा किया था।

यह खबर भी पढ़ें:
Priyanka Chopra: भाई की शादी का शगुन लेकर चलीं प्रियंका चोपड़ा, पैपराजी बोले- 'एक बार मालती से मिलवा दीजिए'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें