फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heroes in Uniform: वर्दी पहनकर वतन पर कुर्बान होने निकली बॉलीवुड सेना, ऋतिक रोशन के बाद ये सितारे भी कतार में

Thu, 18 Jan 2024 06:28 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
वर्दी का अपना विशेष महत्व होता है चाहे वह सेना की वर्दी हो, पुलिस महकमे की या फिर फायरफाइटर्स की। वर्दी पहनते ही देशभक्ति और समाज सेवा की भावना स्वतः जागृत हो जाती हैं। फिल्मों में अक्सर यह संवाद सुनने को मिलता है कि भले ही जान चली जाए, लेकिन वर्दी पर दाग नहीं लगने देंगे। एक सोल्जर के लिए वर्दी ही सबकुछ होता है। वह ऐसा कोई काम नहीं करता जिससे उसके वर्दी पर कोई दाग लगे। आइये साल 2024 में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं, जिसकी कहानी वर्दी की कहानी है...
विज्ञापन

2 of 11
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: फाइटर
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के पायलट की कहानी है जो पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद एयर स्ट्राइक करते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पदुकोण, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर वायु सेना के लड़ाकू विमान पायलट की भूमिका में सेना की वर्दी में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन

3 of 11
वेब सीरीज: इंडियन पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज: इंडियन पुलिस फोर्स
फिल्म 'सिंघम', 'सिंबा'  और 'सूर्यवंशी' जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन कॉप  फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज की कहानी तीन पुलिसकर्मियों की है, जो निडर हैं और अपनी जान की बाजी लगा कर  शक्तिशाली आपराधिक ताकतों सामना करते हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी इस सीरीज में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहें हैं। यह सीरीज 19 जनवरी 2024 से अमेजन  प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।

4 of 11
फिल्म: योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: योद्धा 
फिल्म 'योद्धा' एयरप्लेन हाईजैक की घटना पर  आधारित है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक बार फिर वर्दी वाली भूमिका में दिखाई देंगे। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पोस्टर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह  हाथ में राइफल पकड़ें आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे थे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। इसकी रिलीज डेट 15 मार्च 2024 बताई जा रही है।

विज्ञापन

5 of 11
फिल्म: बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: बड़े मियां छोटे मियां
अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्म 'बड़े मियां  छोटे मियां' में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और  अली अब्बास जफर ने किया है। कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सैनिक वर्दी में दिखेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म ईद पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

6 of 11
फिल्म: सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: सिंघम अगेन
निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक बार फिर अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की जबरदस्त तिकड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान जहां एक खास किरदार में नजर आएंगी, वहीं लेडी सिंघम बनकर दीपिका पादुकोण भी इस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन रही है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024  को रिलीज होगी ।

विज्ञापन

7 of 11
फिल्म: स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: स्काई फोर्स
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' भारत के पहले और सबसे घातक एयर स्ट्राइक की अनकही कहानी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार  एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अभिषेक कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सारा अली खान और निमरत कौर की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। 

8 of 11
फिल्म: देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: देवा 
फिल्म 'देवा' में अभिनेता शाहिद कपूर और पावेल गुलाटी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्मों के चर्चित निर्देशक  रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है. 

9 of 11
फिल्म: अग्नि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: अग्नि 
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का निर्देशन कर चुके राहुल ढोलकिया की फिल्म 'अग्नि' की कहानी अग्निशामकों (फायरफाइटर्स) पर आधारित है। इस फिल्म में अग्निशामकों के संघर्ष और चुनौतियों को दिखाया गया है। अभिनेत्री सैयामी खेर और अभिनेता प्रतीक गांधी  इस फिल्म में अग्निशामक की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी रिलीज की तारीख अभी तय होना बाकी है।

10 of 11
वेब सीरीज: ग्यारह ग्यारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज: ग्यारह ग्यारह
वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' एक इन्वेस्टिगेटिव फैंटेसी ड्रामा सीरीज है जिसमें अभिनेता राघव जुयाल और कृतिका कामरा पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। उमेश बिष्ट के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी पूजा बनर्जी और संजय शेखर ने मिलकर लिखी है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन

11 of 11
फिल्म: इक्कीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: इक्कीस
फिल्म 'इक्कीस' परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा शीर्षक भूमिका निभाते हुए सैन्य वर्दी में नजर आएंगे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस फिल्म में अरुण के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की अभी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

फिल्म के सेट से शुरू हुई इन साउथ सितारों की लव स्टोरी, फिर शादी करके बसाया घर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें