ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और हीमैन धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल की निजी जिंदगी काफी उलझनों भरी रही है। भरत तख्तानी के साथ इस साल उनका रिश्ता टूटा है। करीब 12 साल शादी में रहने के बाद इस साल फरवरी में दोनों ने तलाक ले लिया। इस मुश्किल वक्त से गुजरने के बाद एशा की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। वे विक्रम भट्ट की फिल्म से परदे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में वे इससे जुड़े इवेंट में शामिल हुईं। इस फिल्म का नाम 'तुमको मेरी कसम' है।