फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: शर्मिन सहगल के समर्थन में उतरीं ऋचा चड्ढा, ट्रोलर्स पर निकाला जमकर गुस्सा, बोलीं- 'इतनी नफरत...'

Fri, 07 Jun 2024 08:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ये सीरीज और इसकी स्टार कास्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 'हीरामंडी' की अन्य स्टार कास्ट की जहां, जमकर तारीफ हो रही है, वहीं भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल को सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऋचा हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं। सीरीज में उनके लज्जो के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये सीरीज और इसकी स्टार कास्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 'हीरामंडी' की अन्य स्टार कास्ट की जहां, जमकर तारीफ हो रही है, वहीं भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल को सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। ऋचा ने हाल ही में शर्मिन का समर्थन करते हुए कहा कि इतनी ट्रोलिंग की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की रिलीज के बाद से शर्मिन सहगल ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई हैं। शर्मिन की लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच अब ऋचा चड्ढा उनके सपोर्ट में आई हैं। ऋचा ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हो रही आलोचनाओं पर बात की है। ऋचा ने कहा कि किसी के प्रदर्शन को नापसंद करना ठीक है, लेकिन उनके इंटरव्यू क्लिप के साथ ट्रोलिंग की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा ने कहा, 'पिछले एक महीने में मैं जितना भी ट्रैक कर पाई हूं, जितना समझ पाई हूं, मैं अपनी सह-कलाकार के बारे में नेगेटिव कमेंट्स हटा रही हूं, जो मेरे कमेंट्स में दिखाई दे रही हैं। दोस्तों? प्रदर्शन को लेकर आलोचना करें, लेकिन इतनी नफरत?' उन्होंने कहा, किसी के प्रदर्शन को अस्वीकार करना एक बात है, ठीक है! मत करो पसंद, आपका हक है। मगर ऐसे ट्रोल मत करो।' 

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने कहा, 'मुझे पता है कि किसी ट्रेंड में शामिल होना अच्छा लगता है। मगर किसी दूसरे इंसान को क्लिकबेट बनाना? मुझे लगता है कि हम सभी इससे बेहतर कर सकते हैं, इससे बेहतर हो सकते हैं। कृप्या दयालु बनें। यह किसी के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अभी-अभी एक बड़ा चुनाव हुआ है, गर्मी की लहर चल रही है, दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है! कृपया आगे बढ़ें?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में आलमजेब की भूमिका निभाई है। वेब सीरीज में उनके अभिनय प्रदर्शन की खूब आलोचना हो रही है। दर्शकों को उनका प्रदर्शन बिल्कुल पसंद नहीं आया है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल अहम भूमिका में नजर आई हैं। दर्शकों ने नेटफ्लिक्स की सीरीज को खूब पसंद किया। ऐसे में मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें