नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम तक कई वेब सीरीज मौजूद है, लेकिन इनमें से कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं जिन्हें लोग कई बार देखना पसंद करते हैं। पंचायत 3 से लेकर मिर्जापुर, फैमिली मैन जैसी तमाम वेब सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं, जिनमें सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
ओटीटी पर मौजूद हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम तक कई वेब सीरीज मौजूद है, लेकिन इनमें से कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं जिन्हें लोग कई बार देखना पसंद करते हैं। पंचायत 3 से लेकर मिर्जापुर, फैमिली मैन जैसी तमाम वेब सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं, जिनमें सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
28 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'पंचायत 3' सभी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते है। 'पंचायत 3' से पहले इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट लोगों को बेहद पसंद आया था। तभी से दर्शक इसकी तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस वेब सीरीज की कहानी सिंपल होने के बावजूद भी मजेदार है।
विज्ञापन
3 of 6
पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर आई सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन 'पंचायत 3' की चर्चा हर तरफ खूब जमकर हो रही है। इस सीरीज के कलाकारों से लेकर डायलॉग, गांव के सेटअप से लेकर हर किरदार के देसी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज की खूबसूरती यही है कि इसके हर किरदार को उतना ही तवज्जो दिया गया है जितना लीड किरदार को। हर किरदार अपने आपमें लाजवाब है, चाहे प्रधान जी हो, सचिव जी या फिर बनराकस या बिनोद। ऐसा ही एक किरदार जगमोहन की अम्मा दमयंती देवी का है, जिसने इस पूरी सीरीज में जान फूंक दी है।
4 of 6
मिर्जापुर
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' सबसे सफल और चर्चित वेब सीरीज में से एक है। इस वेब सीरीज में दो गैंग्स के बीच में सत्ता की गद्दी के लिए वॉर की कहानी दिखाई गई है। सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का लोग इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका तीसरा सीजन जल्द ही आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
फैमिली मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'फैमिली मैन' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में एक आम आदमी की कहानी को दिखाया गया है। जो एक पति, पिता और सरकारी कर्मचारी होता है। इस वेब सीरीज के पहले दोनों पार्ट काफी पसंद किए गए थे। अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ओटीटी पर मौजूद वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद सीरीज में सस्पेंस और कोर्टरूम का ड्रामा दिखाया गया है। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।