प्रशांत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘हनुमान’ ऐसे समय में सिनेमाघरों में पहुंची है जब एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज हुई हैं। इसके बावजूद इस फिल्म को दर्शकों की सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रशांत कहते हैं, ‘इस फिल्म को रिलीज करने से पहले हमने इसे दर्शकों के अलग अलग कई वर्गों को दिखाया था और सबकी प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही। मुझे यही था कि हम सौ में से 75 या 80 नंबर हासिल कर ही लेंगे लेकिन जो प्रतिक्रिया आई, वह सौ में से हजार नंबर लाने जैसी थी। और, अब फिल्म रिलीज हुई है तो मेरे फोन की घंटी बजना बंद ही नहीं हो रही है।’