प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशांत वर्मा ने अपनी ट्वीट को स्पष्ट करते हुए कहा, "सुबह मुझे एक बहुत ही सामान्य सी फीलिंग आई और मैंने इसे पोस्ट करने के बारे में सोचा। मैं अपनी यात्रा के बारे में सोच रहा था। अगर लोगों ने मुझे मेरे शुरुआती वर्षों में अस्वीकार नहीं किया होता, तो मैं हनुमान नहीं बना पाता। मैं आभारी महसूस कर रहा था क्योंकि अगर मैंने पहले से ही अन्य अभिनेताओं को जो फिल्में ऑफर की थीं, अगर मैंने उनमें से कोई भी फिल्म की होती, तो हनुमान कभी नहीं बन पाती।"