फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 300 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश' की कमाई, नई फिल्मों से किया मुकाबला; इस हॉलीवुड फिल्म को चटाई धूल

Sun, 27 Sep 2026 09:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: दर्शकों में 'हनुमान अंश' को लेकर क्रेज कम नहीं हो रहा है। 'मिर्जापुर: द मूवी' भी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। जानिए दोनों फिल्मों का रविवार का कलेक्शन।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 52 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर अब भी यह फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। आज रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में वीकएंड पर मामूली उछाल आया है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए आज 24 दिन हो गए हैं। वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। कल चौथे शनिवार को इसकी कमाई 1.55 करोड़ रुपये रही थी। आज खबर लिखे जाने तक इसने 1.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 226.77 करोड़ रुपये हो गया है।

बॉक्स ऑफिस: 'द वन' ने तोड़ा 'हैवान' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें 'एवेंजर्स' और 'द पैराडाइज' की कमाई

विज्ञापन

3 of 5
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीकएंड पर 'हनुमान अंश' ने दिखाया जलवा 
  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है।
  • रिलीज के 52 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
  • कल इसने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे
  • आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसका टोटल कलेक्शन 306.38 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ऐसा नहीं है कि हनुमान अंश ने सिर्फ भारत में अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। दुनियाभर में इसने अब तक 389.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
किस फिल्म पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश'?
'हनुमान अंश' की कमाई हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' से ज्यादा है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ  6.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं यह फिल्म 'द वन' और 'द पैराडाइज' से मुकाबला कर रही है। 'द वन' ने आज 13.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 'द पैराडाइज' ने आज 13.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें