फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyaarah Gyaarah: 'ग्यारह ग्यारह' का पहला पोस्टर जारी, करण जौहर ने रहस्यमयी तरीके से उठाया रिलीज डेट से पर्दा

Sat, 20 Jul 2024 01:06 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्यारह ग्यारह - फोटो : इंस्टाग्राम: @karanjohar
'किल' के बाद करण जौहर एक बार फिर राघव जुयाल को रोमांचक परियोजना 'ग्यारह ग्यारह' के साथ दर्शकों के सामने खास अंदाज में पेश करने के लिए तैयार हैं। आखिरकार करण जौहर ने जी5 के ओरिजिनल शो के रिलीज की तारीख की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज का पहला पोस्टर भी जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
करण जौहर ने रहस्मयी तरीके से सीरीज की रिलीज डेट जारी की है। यह सीरीज नौ अगस्त को जी5 पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख 9 अगस्त 1990 लिखी की है, जिसका मतलब है कि यह 1990 में घटी रहस्यमयी घटनाओं की कहानी यात्रा पर ले जाएगी। आज शनिवार को निर्माताओं ने सीरीज का पोस्टर जारी किया, जिसमें दो प्रमुख कलाकार वॉकी-टॉकी पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीरीज में कृतिका कामरा , धैर्य करवा और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता करण जौहर और गुनीत मोंगा कपूर ने मिलकर निर्मित किया है।

विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्देशक उमेश बिष्ट ने कहा, ''ग्यारह ग्यारह' का निर्देशन एक असाधारण यात्रा रही है और मैं करण जौहर और गुनीत मोंगा जैसे दूरदर्शी लोगों के साथ काम करने के लिए गहराई से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे शो के माध्यम से दर्शकों को एक रोमांचक कहानी का स्वाद मिलेगा, जो समय को जोड़ती है। दो पुलिस अधिकारियों को जोड़ती है- एक 1990 से और दूसरा 2016 से - एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी के माध्यम से। इसमें सस्पेंस, ड्रामा, रोमांच और वह सब कुछ है, जो आपको एक मनोरंजन के लिए चाहिए।'

 

4 of 5
गुनीत मोंगा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे बताया, 'मैं जी5 पर शो के प्रीमियर को लेकर रोमांचित हूं और मुझे विश्वास है कि दर्शक इस रोमांचक विज्ञान-फाई थ्रिलर से रोमांचित होंगे, जो समय और न्याय की हमारी धारणाओं को चुनौती देता है। यह एक दिमाग घुमाने वाला रोमांच है, जिसे मैं दर्शकों के अनुभव के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' मनोरंजक पुलिस ड्रामा अलग-अलग युगों के दो पुलिस अधिकारियों की एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी और अतीत और वर्तमान पर इसके कारण होने वाले प्रभाव से जुड़ी दिलचस्प कहानी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर ने कहा, "ग्यारह ग्यारह' एक नियमित पुलिस पर आधारित सीरीज से कहीं अधिक है, इसमें रहस्य और दर्शन की अपनी खासियत है। सिख्या के साथ साझेदारी में हम दर्शकों को उमेश बिष्ट की खोजी यात्रा पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। कभी-कभी, यात्रा कौन या कहां के बारे में नहीं होती है... यह कब के बारे में होती है और अब दर्शकों के लिए इस पहेली को सुलझाने का समय आ गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें