संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'हीरामंडी' का ग्रांड प्रीमियर मुंबई में आयोजित किया गया। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस मौके पर नजर आए। आइए आपको बताते हैं संजय लीला भंसाली की खुशी में कौन-कौन से सितारे किस अंदाज में दिखाई दिए।
'हीरामंडी' के ग्रांड प्रीमियर में आलिया भट्ट अपनी मां और सासु मां दोनों के साथ पहुंची। आलिया भट्ट सफेद शरारा में बेहद हसीन लग रही थीं। वहीं नीतू कपूर बॉस लेडी लुक में दिखाई दीं।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली के बहुचर्चित शो 'हीरामंडी' के प्रीमियर में सलमान खान भी शिरकत करते दिखाई दिए। सलमान खान काले कोट में जंच रहे थे। उन्होंने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज भी दिए।
4 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हीरामंडी' के ग्रांड प्रीमियर में उर्वशी राउतेला भी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। वे पर्पल रंग के बॉडी शूट में बेहद हसीं नजर आ रही थीं। वहीं मृणाल ठाकुर भी संजय लीला भंसाली को सपोर्ट करने पहुंची थीं। दर्शकों को उनका सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आया।
संजय लीला भंसाली के बहुचर्चित शो 'हीरामंडी' के प्रीमियर में टेलीविजन की क्वीन मंदिरा बेदी भी दिखाई दीं। मंदिरा हमेशा की तरह बेहद हसीन नजर आ रही थीं। मंदिरा का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।