गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे गोविंदा के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिसके बाद उन्हें गलत या झूठा ठहराया जा सके। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब रिवॉलवर 0.32 बोर की थी तो उससे फायर हुई बुलेट 9 एमएम की कैसे हो सकती है। क्योंकि इस रिवाल्वर में 9 एमएम की बुलेट आ ही नहीं सकती है। अब पुलिस हादसा या वारदात के एंगल से छानबीन करेगी और केस की जांच करेगी। यही नहीं, पुलिस को इस बात का शक भी है कि जब गोविंदा को गोली लगी थी, उस वक्त कोई और भी अभिनेता के साथ मौजूद था।