पायल कपाड़िया-ऑल वी इमेजिन एज लाइट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन श्रेणियों में मिला पायल की फिल्म को नामांकन
भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को दो श्रेणियों में नामांकन हासिल हुआ है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर गैर-अंग्रेजी श्रेणी नाकांकन पाया है। कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का खूब जलवा रहा, अब गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की नामांकिन सूची आने पर एक बार फिर निगाहें पायल कपाड़िया पर टिक गई हैं। उनकी फिल्म का नाम शामिल होने पर फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है।
Denzil Dias: ऐसे इकट्ठा होता है सैकनिल्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डाटा, आंकड़ों की हेराफेरी में अटका विकास
27 श्रेणियों में नामांकनों का एलान
सोमवार को गोल्डन ग्लोब 2025 के लिए 27 श्रेणियों में नामांकनों का एलान हुआ है। इस साल कॉमेडियन निक्की ग्लेसर गोल्डन ग्लोब समारोह को होस्ट करेंगे। इन अवॉर्ड्स का आयोजन 5 जनवरी, 2025 को होगा। मोशन पिक्चर (गैर अंग्रेजी श्रेणी) में पायल की फिल्म का मुकाबला 'एमिलिया पेरेज' और हॉरर फिल्म द गर्ल विद द नीडल से होगा। बेस्ट डायरेक्टर वाली श्रेणी में पायल कपाड़िया को नामांकन मिला है। उनके साथ इस फिल्म में 'एमिलिया पेरेज' के लिए जैकस आडियार्ड को नामांकन मिला है। अनोरा के लिए सीन बेकर को भी नामांकन मिला है। साथ ही एडवर्ड बर्गर को कॉन्क्लेव के लिए ,ब्रैडी कॉर्बेट को द ब्रूटलिस्ट नॉमिनेशन मिला है।
Aaliyah Kashyap: आलिया कश्यप और शेन ने रखी प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी, खुशी कपूर और इदा अली ने लगाए चार चांद
ओटीटी पर उपलब्ध है 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने कान फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ग्रैंड प्रिक्स जूरी प्राइज अपने नाम किया और यह पुरस्कार जीतने वाली पायल भारत की पहली महिला निर्देशक बन गईं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' में कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम, ऋधु हरूण और अजीस नेदुमंगड़ जैसे कलाकार हैं।