वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और वरुण धवन पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण का धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि वह खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म से जैकी श्रॉफ का काफी खूंखार और डरावना लुक भी सामने आया है।
बेबी जॉन
- फोटो : यूट्यूब
‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन के किरदार और उनकी बेटी के बीच एक प्यारे से रिश्ते को दिखाते हुए होता है। वह एक आदर्श पिता के सभी कर्तव्य निभाते हुए नजर आते हैं और अपनी बेटी का ख्याल रखते हैं। उनकी बेटी कहती है कि भले ही वह उसे बेबी कहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह सच में बेबी है! उनके किरदार की एक झलक पुलिस अधिकारी के रूप में भी मिलती है, जो कीर्ति सुरेश के किरदार से प्यार कर बैठता है।
Rakul Preet Singh: 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज बोलीं रकुल प्रीत सिंह, अपनी चोट को लेकर भी कही ये बात
बेबी जॉन
- फोटो : यूट्यूब
खूंखार अवतार में नजर आएं जैकी श्रॉफ
ट्रेलर का सबसे ज्यादा आकर्षण वाला भाग वह रहा जब जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है। वह खलनायक के रूप में बेहद खूंखार लग रहे हैं। ट्रेलर का अंत वरुण धवन के किरदार के खतरनाक और हिंसक रूप के उजागर होने और अपनी बेटी की रक्षा करने की कसम खाने के साथ खत्म होता है।
बेबी जॉन
- फोटो : यूट्यूब
सलमान खान का कैमियो
निर्माताओं ने 3 मिनट 6 सेकंड का ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर के अंत के कुछ सेकंड में सलमान खान की झलक भी देखने को मिलती है। हालांकि, उनका चेहरा पूरा नहीं दिख रहा लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सलमान खान ही है। आखिर के कुछ सेकंड ने फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।
बेबी जॉन
- फोटो : यूट्यूब
कब होगी रिलीज?
वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कलीस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का निर्माण जवान के निर्देशक एटली कुमार ने किया है।
Radhika Pandit-Yash Anniversary: शादी की आठवीं सालगिरह पर राधिका का पोस्ट, बताया यश के साथ सफल शादी का राज