डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि पैपराजी डिंपल से बेटी ट्विंकल के साथ पोज देने के लिए कहते हैं। इस पर दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, 'नहीं! मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती'। ये कहती हुई डिंपल वहां से चली गईं। वीडियो में डिंपल के पीछे ट्विंकल खन्ना नजर आ रही हैं।