फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Sharma: 'मैं कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकता...', अमीषा पटेल पर अनिल शर्मा का पलटवार, 'सकीना' को बताया मूडी

Wed, 12 Feb 2025 07:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने अमीषा पटेल के गदर 2 के क्लाइमेक्स को आखिरी समय में बदलने के दावों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमीषा को मूडी और बड़े घर की बेटी बताया। 
विज्ञापन
1 of 6
अनिल शर्मा, अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक साक्षात्कार में फिल्म में सकीना के रूप में अमीषा पटेल को कास्ट करने के बारे में बात की। फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री को 'बड़े घर की बेटी' कहा। साथ ही अनिल ने कहा कि उन्होंने अमीषा को फिल्म में इसलिए लिया, क्योंकि वह सुंदर दिखती हैं। हालांकि, उन्हें अपने अभिनय पर बहुत काम करने की जरूरत थी।
विज्ञापन

2 of 6
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9
अच्छा अभिनय नहीं करती थीं अमीषा
अनिल शर्मा ने कहा, 'वह एक रईस और खानदानी परिवार से आती हैं। जब वह रिहर्सल के लिए हमारे घर आती थीं तो वह करोड़ों के सॉलिटेयर पहनकर और एक करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार में आती थीं। मैंने उन्हें कास्ट करने का फैसला किया, क्योंकि वह सुंदर थीं। वह बहुत अच्छी परफॉर्मर नहीं थीं, लेकिन उन्होंने यह सीखा और उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और उन्होंने सकीना बनने के लिए छह महीने तक काम किया।
विज्ञापन

3 of 6
गदर 3-अनिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
आखिरी समय पर बदला गया फिल्म का क्लाइमेक्स?
अनिल ने अमीषा द्वारा उन पर निशाना साधे जाने और दावा किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें अमीषा ने दावा किया गया था कि गदर 2 में काम करने के लिए गुमराह किया गया था, क्योंकि कथित तौर पर आखिरी समय में क्लाइमेक्स बदल दिया गया था। इस पर अनिल ने कहा कि वह मीडिया में अजीबोगरीब बयान देना जारी रख सकती हैं, लेकिन वह हमेशा उनके लिए परिवार की सदस्य रहेंगी।

4 of 6
अनिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anilsharma_dir
अमीषा पटेल को बताया मूडी
अनिल ने आगे कहा, 'हर कोई अपनी राय साझा करने के लिए स्वतंत्र है। मैं कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकता। मेरे लिए वह अभी भी परिवार का हिस्सा हैं। जब वह नई थीं तो वह रोजाना पांच से छह घंटे के लिए मेरे घर आती थीं और मेरे साथ मिलकर सकीना का किरदार निभाने की तैयारी करती थीं। मैंने उनके साथ अच्छा दौर देखा है, लेकिन वह बड़े घर की बेटी हैं, बड़े घर के बच्चे मूडी होते हैं, वह भी मूडी हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
अमीषा का अनिल पर आरोप
अमीषा ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि गदर 2 में सकीना तारा सिंह के साथ पाकिस्तान जाएगी। हालांकि, ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि उन्हें शुरू में जो कहानी सुनाई गई थी, उसमें एक क्लाइमेक्स था, जिसमें सकीना और तारा दोनों पाकिस्तान जाते हैं, लेकिन बाद में मूल क्लाइमेक्स बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल शर्मा को गले लगाते हुए सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा के आरोपों पर क्या बोले अनिल
अनिल ने अमीषा के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि तारा सिंह को सकीना को अपने साथ ले जाते हुए दिखाना मूर्खतापूर्ण होता, जब वह पहले से ही अपने बेटे के अपहरण के कारण पारिवारिक संकट में था। उन्होंने कहा, 'कौन सा एक्टर अपना स्क्रीन टाइम नहीं बढ़ाना चाहेगा, लेकिन हमारी कहानी में यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने पूरी कहानी पढ़ने के बाद ही फिल्म साइन की। क्या पाकिस्तान कोई पर्यटन स्थल है कि सनी देओल सबको वहां ले जाएंगे। पहले ही उनके बेटे को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया है और ऊपर से वह अपनी पत्नी को भी वहां ले जाएंगे? तारा सिंह पागल है क्या, जो बीवी को भी लेकर जाएगा?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें