फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा दमदार एंटरटेनमेंट

Mon, 22 Jun 2026 05:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Week: जून 2026 का आखिरी हफ्ता OTT दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

आप थिएटर में कोई फिल्म रिलीज के समय नहीं देख पाए थे। वहीं किसी नई सीरीज का आप इंतजार कर रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर इस हफ्ते थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और फैमिली स्टोरीज का पूरा पैकेज मिलने वाला है। जानिए, इस हफ्ते कौन सी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’
सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ का सीजन 3, 22 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसमें इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक ड्रैगन, युद्ध और सियासी टकराव देखने को मिलेगा। जो दर्शक फिक्शन सीरीज और एक्शन के दीवाने हैं, उनके लिए यह सीरीज कमाल की साबित होने वाली है। इस सीरीज दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

3 of 7
अवतार: फायर एंड ऐश - फोटो : सोशल मीडिया

‘अवतार: फायर एंड ऐश’
24 जून को जियो हॉटस्टार पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज होगी। इस फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी, दर्शकों की तारीफ भी बटोरी थी। इस फिल्म में जैक सली और उसके परिवार की इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी दिखाई गई है। फिल्म के वीएफएक्स भी जबरदस्त हैं, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर करते हैं। 
 

4 of 7
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

‘राजा शिवाजी’
26 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘राजा शिवाजी’ भी स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में छत्रपति महाराज की जिंदगी के संघर्ष और वीरता को दिखाया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और अब ये ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है। 

विज्ञापन

5 of 7
सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

‘परफेक्ट फैमिली’
26 जून को ही सोनीलिव पर ‘परफेक्ट फैमिली’ सीरीज स्ट्रीम होगी, जो एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहर से परफेक्ट दिखता है, लेकिन अंदर कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें मनोज पाहवा, नेहा धुपिया, सीमा पाहवा जैसे चर्चित कलाकार भी हैं। इसकी कहानी में थैरेपी के जरिए अपने रिश्तों को फिर से समझने और बेहतर बनाने की बात की गई है। 

विज्ञापन

6 of 7
लिंगम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘लिंगम’
जियोहॉटस्टार पर 26 जून को तमिल क्राइम थ्रिलर ‘लिंगम’ भी आएगी, जिसमें एक कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी अचानक बदल जाती है। लक्ष्मी सरवणकुमार निर्देशित इस फिल्म में हीरो खेल की दुनिया से निकलकर अचानक अपराध की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। इस फिल्म में कथिर, दिव्या भारती, पूर्णिमा रवि, प्रशांत पांडयाराज, निखिला शंकर और बोस वेंकट जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'ग्राम चिकित्सालय 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

‘ग्राम चिकित्सालय’
इसके अलावा 23 जून को प्राइम वीडियो पर ‘ग्राम चिकित्सालय’ का सीजन 2 रिलीज होगा, जिसमें एक डॉक्टर गांव में लोगों का भरोसा जीतने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा। सीरीज के जरिए गांव की जिंदगी, लोगों की परेशानियों को भी दिखाया गया है। कुल मिलाकर इस हफ्ते OTT पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है, जो आपके एंटरटेनमेंट को पूरा डोज देने वाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें