फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं थदोई युमनाम? बनीं मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026; मिर्स यूनिवर्स इंडिया होगा अगला पड़ाव

Mon, 22 Jun 2026 01:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thadoi Yumnam: मणिपुर की थदोई युमनाम ने मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 जून को इम्फाल ईस्ट के चंद्रकृति ऑडिटोरियम में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्हें यह ताज पहनाया गया।

विज्ञापन
1 of 1
थदोई युमनाम - फोटो : सोशल मीडिया

मणिपुर की थदोई युमनाम ने मिस यूनिवर्स मणिपुर 2026 का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ अब थदोई युमनाम मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में मणिपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो जुलाई में आयोजित होने वाला है।




20 फाइनलिस्ट्स के बीच जीता मुकाबला
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों से आई 20 फाइनलिस्ट्स ने हिस्सा लिया। यह इवेंट सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, लीडरशिप और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता को भी बढ़ावा देने वाला रहा। इस प्रतियोगिता में जेनेवा लाइखुराम को पहला रनर-अप और आलिश मैबाम को दूसरा रनर-अप चुना गया।




बड़े नाम रहे मौजूद
इस ग्रैंड फिनाले को मशहूर फैशन डिजाइनर रॉबर्ट नाओरेम ने डायरेक्ट किया। कार्यक्रम में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और उनकी पत्नी भी शामिल हुए। इसके अलावा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका विश्वकर्मा भी इस इवेंट में जज के रूप में मौजूद रहीं।




जीत के बाद क्या बोलीं थदोई?
खिताब जीतने के बाद थदोई काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं जीत गई हूं। यह मेरा सपना था, जिसके लिए मैं पिछले साल से मेहनत कर रही थी। पिछले साल मैं हार गई थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मेरे परिवार, दोस्तों और टीचर्स का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा है, यह जीत हम सबकी है। मैं मणिपुर को गर्व के साथ रिप्रेजेंट करूंगी।’




खूबसूरती के साथ मजबूत संदेश
इस इवेंट में सिर्फ बाहरी सुंदरता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, खुद को स्वीकार करना और अंदरूनी खूबसूरती जैसे विषयों पर भी जोर दिया गया। जज मनीका विश्वकर्मा ने भी सभी प्रतिभागियों की तारीफ करते हुए कहा कि मणिपुर की लड़कियों में गहराई और एक मजबूत संदेश देने की ताकत है।




अब नेशनल स्टेज पर नजरें
अब थदोई युमनाम मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 2026 में मणिपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनसे उम्मीद है कि वह देश के सामने राज्य की ताकत, एकता और खूबसूरती को शानदार तरीके से पेश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें