OTT Release This Weekend: ओटीटी की दुनिया में दमदार कंटेंट इस वीकेंड भी दर्शको ंके लिए आने वाला है। फिल्मों से लेकर सीरीज-शोज तक, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स रिलीज हो रहे हैं, चलिए जानते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और हर हफ्ते दर्शकों को नई-नई कहानियां देखने को मिल रही हैं। इस वीकेंड पर भी ऑडियंस को काफी शोज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो हर जोनर का कंटेंट देखने वाली ऑडियंस को एक्साइटेड कर रहा है। इस हफ्ते का कंटेंट फैमिली ड्रामा से लेकर हॉरर, रोमांटिक-कॉमेडी और रियलिटी शो तक फैला हुआ है। आइए जानते हैं इस वीकेंड क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
फिल्म 'मां' में काजोल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मां’
22 अगस्त यानी आज से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है फिल्म ‘मां जो कि एक मिथकीय हॉरर ड्रामा है। इस फिल्म में काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहानी एक ऐसी मां की है जो अपने परिवार को बचाने के लिए देवी काली का रूप धारण करती है और दैत्य के श्राप से टकराती है। ब्लड, ट्रेजेडी और अलौकिक घटनाओं से भरी यह फिल्म दर्शकों को हॉरर और मिथक का अनोखा संगम दिखाएगी। हालांकि सिनेमाघरों में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
‘थलाइवन थलाइवी’
तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘थलाइवन थलाइवी’ भी प्राइम वीडियो पर आज यानी 22 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर इस फिल्म में शादीशुदा जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो रिश्तों में आने वाले संघर्ष और भावनाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शाती है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिससे ये देशभर के दर्शकों को जोड़ पाएगी।
4 of 8
मारीसन
- फोटो : एक्स
'मारीसन'
इसके अलावा तमिल फिल्म मारीसन भी 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फहाद फासिल की यह क्राइम थ्रिलर अब नेटफ्लिक्स पर मल्टी-लैंग्वेज (हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़) में रिलीज हो चुकी है। थिएटर में हिट रही यह कहानी अब हर भाषा के दर्शकों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 8
शोधा
- फोटो : एक्स
'शोधा'
कन्नड़ अभिनेता-निर्देशक पवन कुमार की ये साइकॉलॉजिकल थ्रिलर सीरीज भी जी 5 पर रिलीज हो चुकी है। कहानी मनोवैज्ञानिक उलझनों और रहस्यमयी मोड़ों से भरी है।
'बोन एपीटिट योर मैजेस्टी'
शनिवार यानी 23 अगस्त को कोरियन ड्रामा प्रेमियों के लिए ‘बोन एपीटिट योर मैजेस्टी’ रिलीज हो रहा है। ये कहानी एक शेफ की है जो मॉडर्न समय से अचानक जोसॉन काल में पहुंच जाता है। वहां उसे शाही भोजन बनाने की चुनौती मिलती है और इसी सफर में उसके जीवन में प्यार और रोमांच जुड़ते हैं। यूनिक कॉन्सेप्ट और फैंटेसी के मेल से यह ड्रामा दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
बिग बॉस 19
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस 19’
भारत का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब अपने 19वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। 24 अगस्त से बिग बॉस टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है। सलमान खान इस बार भी होस्ट के रूप में दर्शकों से रूबरू होंगे। नए कॉन्सेप्ट ‘घरवालों की सरकार’ के साथ प्रतियोगी इस बार न केवल टास्क और ड्रामे बल्कि सत्ता की राजनीति का भी हिस्सा बनेंगे।
'हरि हर वीर मल्लु'
इसके अलावा पवन कल्याण, बॉबी देओल और निधि अग्रवाल की ऐतिहासिक-एक्शन फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। फिल्म को 20 अगस्त 2025 से ही स्ट्रीम कर दिया गया है, जबकि यह सिनेमाघरों में 24 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी।