फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 200 करोड़ी बनी ‘वॉर 2’, ‘कुली’ की जारी रफ्तार; जानें ‘महावतार नरसिम्हा’ की 28वें दिन की कमाई

Fri, 22 Aug 2025 08:03 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच रेस जारी है। अब जानिए गुरुवार को कौन सी फिल्म पड़ी किस पर भारी।
विज्ञापन
1 of 5
कुली, महावतार नरसिम्हा और वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के ही बीच एक रेस जारी है। जिसमें दोनों ही फिल्में आगे बढ़ रही हैं। हालांकि, ‘कुली’ ऋतिक की ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ती दिख रही है। अब जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों में किसने मारी बाजी और कैसा रहा कलेक्शन।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिलम कुली - फोटो : X

कुली
रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब अपने आठवें दिन गुरुवार को भी फिल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किए हैं। फिल्म ने गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि बुधवार को ये कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपए था। इस तरह से आठ दिनों में फिल्म अब तक कुल 229.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

विज्ञापन

3 of 5
वॉर 2 - फोटो : एक्स

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को 5.75 करोड़ रुपए हासिल करने वाली ‘वॉर 2’ का कलेक्शन गुरुवार को और भी कम हो गया। आठवें दिन गुरुवार को फिल्म सिर्फ 5 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई। अब आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपए हो गया है।

4 of 5
वॉर 2 - फोटो : एक्स

साल की तीसरी 200 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ ने आठ दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वो ‘छावा’ और ‘सैयारा’ के बाद तीसरी बॉलीवुड फिल्म है, जिसने 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा इस साल पार किया है। विक्की कौशल की ‘छावा’ ने सिर्फ सात दिनों में ही 200 करोड़ कमा लिए थे। जबकि ‘सैयारा’ को इस आंकड़े तक पहुंचने में नौ दिनों का वक्त लग गया था। अब ‘वॉर 2’ ने आठ दिनों में इस आंकड़े को हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ अभी भी बनी हुई है। फिल्म एक महीने के करीब पहुंच गई है और अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है। 28वें दिन गुरुवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 218.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें