निखिल आडवाणी ने जब से अपनी वेब सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का एलान किया है, दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। बीते दिनों सीरीज की पहली झलक सामने आई थी। साझा की गईं तस्वीरों में सिद्धांत गुप्ता को पंडित जवाहर लाल नेहरू, चिराग वोहरा को महात्मा गांधी और राजेन्द्र चावला को सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में देखा गया। अब निर्देशक निखिल आडवाणी ने मोहम्मद अली जिन्ना और जिन्ना की बहन फातिमा की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।