फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandramouli Biswas: किराए के घर में फंदे से लटके पाए गए बेसिस्ट चंद्रमौली बिस्वास, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Mon, 13 Jan 2025 10:31 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandramouli Biswas: मशहूर बेसिस्ट चंद्रमौली बिस्वास का रविवार की  शाम निधन हो गया। बिस्वास को उनके किराए के घर में फंदे से झूलता हुआ पाया गया।
 
विज्ञापन
1 of 1
चंद्रमौली बिस्वास - फोटो : फेसबुक- Chandramouli Biswas
12 जनवरी की शाम ‘फॉसिल्स’, ‘गोलोक’ और ‘जोम्बी केज कंट्रोल’ जैसे बैंड के साथ अपने काम के लिए मशहूर बेसिस्ट चंद्रमौली बिस्वास का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें सेंट्रल कोलकाता में वेलिंगटन के पास इंडियन मिरर स्ट्रीट पर अपने किराए के घर में उन्हें मृत पाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलाकार ने आत्महत्या की और अपने घर में लटके हुए पाए गए। उनके असामयिक निधन ने प्रशंसकों और साथी संगीतकारों को दुख में डाल दिया।

फंदे पर झूलते मिले चंद्रमौली विस्वास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को चंद्रमौली बिस्वास के मौजूदा बैंड के सदस्य मोहुल चक्रवर्ती जब उनसे मिलने पहुंचे तो किराए के घर में उन्हें लटका हुआ पाया। मोहुल ने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचित किया और पुलिस को बुलाया। कुछ देर बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी गई। संगीत बैंड गोलोक के प्रमुख गायक चक्रवर्ती ने कहा, “बिस्वास सुबह से मेरा फोन नहीं उठा रहे थे और मुझे उनकी चिंता होने लगी। मैंने उनके एक करीबी दोस्त को फोन किया और हम दोनों उनके घर पहुंचे और पाया कि वे मृत हैं। यह पूरे बंगाल संगीत उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।”

यह खबर भी पढ़ें: Chahat Pandey: 'बिग बॉस 18' से बाहर निकलते ही अविनाश मिश्रा पर भड़कीं चाहत पांडे, नौकर से कर डाली तुलना

डिप्रेशन में थे बिस्वास
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने कहा कि उनकी शुरुआती जांच से पता चला है कि बिस्वास कई वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण और भी बढ़ गया था। एक अधिकारी ने कहा, "हमने उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से बात की है, जिन्होंने बताया कि वह कुछ वर्षों से अवसाद में थे और उनका इलाज भी चल रहा था।" 

यह खबर भी पढ़ें: Shivkumar Sharma: शिवकुमार ने संगीत की दुनिया से संतूर का कराया परिचय, जानें कैसे बनी शिव-हरि की जोड़ी?

सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बिस्वास ने कहा है कि उनकी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। चंद्रमौली बिस्वास 2000 से 2018 तक बैंड फॉसिल्स के प्रमुख सदस्य थे, शुरुआत में वह गिटारिस्ट के तौर पर शामिल हुए और बाद में बेसिस्ट बन गए। उन्होंने 2018 में बैंड से अलग होने का मुख्य कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें