फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: पंजाब से गिरफ्तार दोनों शख्सों पर शिकंजा, 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Fri, 26 Apr 2024 04:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पंजाब से गिरफ्तार दो लोगों को अदालत ने 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार 25 अप्रैल को दोनों शख्सों को पंजाब से गिरफ्तार किया। दोनों ने कथित तौर पर शूटरों को हथियार और कारतूस मुहैया कराए थे। आज शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने इन्हें 30 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुभाष चंदर (37 वर्ष) और अनुज थापन (32 वर्ष) नाम के दोनों शख्सों को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि आरोपी अपराध में प्रमुख व्यक्ति थे और उन्हें तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ की जरूरत है, ताकि पता लगाया जा सके कि उन्हें हथियार किसने मुहैया कराए और उन्हें पहले गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों को हथियार देने के लिए किसने कहा।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने आरोप लगाया है कि चंदर और थापन 15 मार्च को शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो देसी पिस्तौल और 38 राउंड सौंपने के लिए पनवेल आए थे। इससे पहले अदालत ने गुरुवार को विक्की और सागर की पुलिस हिरासत भी 29 अप्रैल तक बढ़ाई। मुंबई पुलिस ने इन चारों के अलावा, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।
Kajol: कैसे कसरत करती हैं काजोल? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया हाल, प्रशंसकों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब से गिरफ्तार दोनों शख्सों के वकील अजय दुबे ने दलील दी कि चंदर और थापन ने अन्य अभियुक्तों को हथियार उपलब्ध नहीं कराए थे या पनवेल का दौरा नहीं किया था। उनका बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं था। साथ ही कहा कि दोनों के खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार हैं और इन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। 

Bollywood Actors: ये सफल नायक खलनायक बनकर हो गए विफल, किसी ने नहीं सराहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दोनों आरोपियों ने सलमान खान के घर गैलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की और इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। दोनों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया। गोलीबारी में दोनों आरोपियों ने जो पिस्तौल इस्तेमाल कीं, वह भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत जाकर तापी नदी से बरामद कर ली हैं। आगे की जांच अभी जारी है। 
Prasanna Vadanam Trailer: आज रिलीज होगा 'प्रसन्ना वदानम' का ट्रेलर, कार्यक्रम में दिखेगा 'पुष्पा' कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें