फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuttey Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और अंशुमन झा का आमना-सामना, कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Fri, 13 Jan 2023 12:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media
अर्जुन कपूर काफी दिनों के बाद अपनी फिल्म 'कुत्ते' के साथ इंडस्ट्री में दोबारा वापसी करने जा रहे हैं। इस समय अर्जुन अपनी फिल्म 'कुत्ते' को लेकर खूब छाए हुए हैं और खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मेकर्स ने 'कुत्ते' का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है और यह दर्शकों की खूब तारीफ भी बटोर रहा है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना है और यह लगभग कितनी कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media
फिल्म 'कुत्ते' 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि अर्जुन कपूर की इस फिल्म में कई सारे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आएंगे। फैंस काफी दिनों के बाद नसीरुद्दीन शाह के अभिनय का लुत्फ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media
फिल्म 'कुत्ते' के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 80 करोड़ को बजट में बनाया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म तकरीबन 8 से 10 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म 'कुत्ते' के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। अब देखने वाली बात है कि आखिर ओपनिंग डे पर यह फिल्म कितनी कमाई करेगी।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि ये स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाते है या नहीं, क्योंकि फिल्म कुत्ते को फिल्म  'लकड़बग्घा' के साथ स्क्रिन शेयर करने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें