फिल्म 'लकड़बग्घा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी कुछ अलग देखने को मिलेगी। दरअसल, यह फिल्म किसी इंसान पर नहीं बल्कि जानवरों पर केंद्रित है। इस फिल्म का नायक जानवरों के लिए लड़ता नजर आएगा। अभिनेता अंशुमन के अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और यह दर्शकों की खूब वाहवाही भी लूट रही है। इससे पहले अंशुमन झा को लव सेक्स और धोखा, हम भी अकेले तुम भी अकेले जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं।