फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss India Nikita: 'हम जब कुछ ठान लेते हैं, तो भगवान भी रास्ते बना देता है', बोलीं मिस इंडिया निकिता पोरवाल

Thu, 24 Oct 2024 07:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss India 2024 Nikita Porwal: वर्ष 2024 की फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता निकिता पोरवाल ने जीती है। निकिता मध्य प्रदेश के उज्जैन से ताल्लुक रखती हैं। महाकाल की नगरी से पहली बार किसी ने ये प्रतियोगिता जीती है। इस पर निकिता ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
1 of 5
मिस इंडिया निकिता पोरवाल  - फोटो : एएनआई
देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट 'फेमिना मिस इंडिया 2024' की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई है।  देश की 29 सुंदरियों में से निकिता पोरवाल को मिस इंडिया चुना गया। अपनी इस चीज पर निकिता ने खुशी जताई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि यह सिर्फ उनका सपना नहीं है, बल्कि यह उनकी किस्मत भी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर इंसान कुछ ठान ले, तो भगवान भी रास्ते बना देता है।
विज्ञापन

2 of 5
मिस इंडिया निकिता पोरवाल  - फोटो : एएनआई
निकिता पोरवाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'ये सिर्फ मेरा सपना नहीं है, बल्कि मेरी खुशनसीबी भी है कि मुझे ये ताज मिला... मेरी कड़ी मेहनत और मेरे माता-पिता की कड़ी मेहनत इस सपने के पीछे रही है। मैं उज्जैन से हूं और यहां से आज तक कोई मिस इंडिया नहीं चुनी गई। यहां गाइड करने के लिए कोई नहीं है। लेकिन, जब आप एक बार ठान लेते हैं, तो भगवान भी आपके लिए रास्ते बनाता है'।
 
विज्ञापन

3 of 5
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @nikitaporwal_
निकिता का कहना है, 'फेमिना मिस इंडिया का जो ये ताज है, इसके मिलने पर ये कहना तो शायद सही नहीं होगा कि ऐसे ही किसी दिन सोचा और मुझे ताज मिल गया, और पता नहीं कैसे मिल गया। इसके पीछे बहुत सारा खून-पसीना, बहुत सारा सब्र और भगवान पर भरोसे के साथ मिला है'।

4 of 5
निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला
निकिता ने आगे कहा, 'जब आप सपना देखते हैं तो उसमें एक लॉजिक जरूर होता है कि इस वजह से आप ये सपना पूरा नहीं कर सकते। मेरा देखिए तो मैं उज्जैन से थी  और किसी ने किया नहीं ता मिस इंडिया। मेरे ऊपर उतने लोगों का हाथ नहीं था कि गाइड कर सकें कि मिस इंडिया में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। जब आप ठान लेते हैं तो ऊपर वाला अपने आप रास्ते बनाता जाता है, ऊपर वाले से ऊपर तो कुछ है नहीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला
इस साल अगस्त में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला। मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। उन्हें ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। ड्रामा के प्रति निकिता की रुचि इतनी है कि उन्होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। निकिता रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा का किरदार भी निभा चुकी हैं। 

Alia Bhatt-Riddhima Kapoor: आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को क्यों कहा गॉसिप क्वीन? बोलीं- रणबीर से ज्यादा..
Ghajini 2: 'गजनी 2' से धूम मचाने को तैयार आमिर खान और सूर्या, एक साथ करेंगे हिंदी और तमिल में फिल्म की शूटिंग!
Bandaa Singh Chaudhary: 'बंदा सिंह चौधरी' की स्क्रीनिंग पर सितारों का मेला, अरबाज-अरशद के साथ शामिल हुईं मेहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें