फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fawad Khan Birthday: पाकिस्तान में नाम और काम फिर भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए क्यों मशक्कत कर रहे फवाद खान?

Fri, 29 Nov 2024 09:30 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फवाद खान पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि, उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी स्टार्स को बैन कर दिया गया और फवाद भी हिंदी सिनेमा से गायब हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला
फवाद खान पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि, उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी स्टार्स को बैन कर दिया गया और फवाद भी हिंदी सिनेमा से गायब हो गए। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। हाल ही में वह अपनी वेब सीरीज 'बरजख' को लेकर सुर्खियों में रहे। अभिनेता भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। फवाद अपनी फिल्म 'लीजेंड्स ऑफ मौला जट' की रिलीज को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म को भारत में रिलीज किया जाना था। तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन विरोध के चलते इसकी मंजूरी नहीं मिली। फवाद की गिनती पाकिस्तान के हाईएस्ट पेड स्टार्स में होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि फवाद शोहरत के लिए भारत का मुंह क्यों देखते रहते हैं? आज अभिनेता का जन्मदिन है तो आइए उनके खास दिन पर उनसे जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बंटवारे में बटा घर

29 नंवबर 1981 को पाकिस्तान के कराची में फवाद खान के पिता का जन्म भारत के पंजाब में हुआ था और उनकी मां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की थीं लेकिन भारत-पाक विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान में जाकर बस गया था। फवाद ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया जहां उन्होंने ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने गुड लुक्स से भी लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन

3 of 5
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में बनाई पहचान 

फवाद खान ने फिल्म 'खूबसूरत' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आई थीं। इसके बाद वह ‘कपूर एंड संस’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’जैसी फिल्मों में भी नजर आए। अब अभिनेता भारतीय सिनेमा में वापसी की पुरजोर कोशिशें कर रहे हैं लेकिन बात नहीं बन पा रही है। बीते दिनों अभिनेता अपनी फिल्म 'लीजेंड्स ऑफ मौला जट' की भारतीय रिलीज के लिए काफी ज्यादा उत्साहित थे। तारीख सामने आ चुकी थी, लेकिन विरोध इस कदर गहराया कि सिनेमा मालिकों को अपना फैसला बदलना पड़ गया। 

4 of 5
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81

भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए क्यों हैं परेशान?

इसके बाद फवाद की फिल्म 'अबीर गुलाल' की घोषणा ने उनके भारतीय प्रशंसकों को गदगद कर दिया। इस फिल्म में फवाद के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट किए जाने की जानकारी दी गई थी। जानकारी यह भी मिली कि फिल्म का बैकग्राउंड लंदन पर आधारित होगा। इसकी शूटिंग 29 नवंबर को लंदन में शुरू होने की खबर मिली। हालांकि, शूटिंग पर कोई नया अपडेट अब तक नहीं आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तान के सुपरस्टार होने के बावजूद भी फवाह हिंदी सिनेमा में वापसी के लिए इतनी मशक्कत क्यों कर रहे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम- फवाद खान

कमाई के मामले में भी नहीं हैं कम

बात करें कमाई की तो फवाद का नाम पाकिस्तान के सबसे अमीर सेलेब्स में शुमार है। टीवी धारावाहिकों और फिल्मों के जरिए वह तगड़ी कमाई करते हैं। सीरियल में वह एक एपिसोड के लिए लाखों में चार्ज करते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके एक एपिसोड की फीस 15 से 20 लाख रुपये होती है। इसके अलावा विभिन्न ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए कंपनियां उन्हें मोटी रकम का भुगतान करती हैं। फवाद खान की कुल नेटवर्थ 48 करोड़ रुपये है। 
Zainab Ravdjee: कौन हैं जैनब रावदजी? जिनकी अखिल अक्किनेनी से हुई है सगाई, इस फिल्म में आ चुकी हैं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें