फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raashii Khanna: बच्चों संग राशि खन्ना ने किया पौधारोपण, केक काटकर आगामी जन्मदिन का किया सेलिब्रेशन

Thu, 28 Nov 2024 02:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raashii Khanna Plantation with Kids: अभिनेत्री राशि खन्ना ने आज गुरुवार को अपने जन्मदिन से पूर्व स्कूली बच्चों संग मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो इसके द्वारा लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरुक करना चाहती हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 4
राशि खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राशि खन्ना ने आज, गुरुवार को अपने जन्मदिन से पहले खास तरह से इसका सेलिब्रेशन किया। अभिनेत्री 30 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने 100 बच्चों के साथ पौधारोपण कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। इस दौरान स्कूल के बच्चे भी उनके साथ बढ़चढ़ कर पौधारोपण करते नजर आए। वहीं, कुछ बच्चों ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया। 
विज्ञापन

2 of 4
राशि खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों संग केक काटकर किया सेलिब्रेट
इस दौरान राशि खन्ना ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। पौधारोपण के बाद अभिनेत्री ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर अपने आगामी जन्मदिन का जश्न मनाया। 
विज्ञापन

3 of 4
राशि खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काशी विश्वनाथ के करेंगी दर्शन
अभिनेत्री ने बताया कि वह इसके बाद वाराणसी जाएंगी, जहां वो काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि वह हर साल भगवान के साथ ये सेलिब्रेट करती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो पिछले चार साल से वो पौधा रोपण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वो बॉम्बे में बड़े स्तर पर पौधा रोपण कर लोगों को भी इसके लिए जागरुक करना चाहती हैं। 
Zarina Wahab: जरीना को थी पति आदित्य पंचोली के अफेयर की जानकारी, कंगना रनोत को लेकर भी काफी कुछ कहा
विज्ञापन

4 of 4
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
राशि ने की अपनी फिल्म देखने की अपील
इस बातचीत में आगे बात करते हुए अभिनेत्री ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म द साबरमती रिपोर्ट पर कहा कि 29 नवंबर को सिनेमा डे है, जिस वजह से उनकी हालिया रिलीज फिल्म की टिकट मात्र 99 रुपए की होगी, इसलिए उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि लोग उनकी फिल्म जरूर देखें। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके अंदर आज भी एक बच्ची जिंदा है, इसलिए उन्हें इन बच्चों से मिल कर काफी अच्छा लगा। 
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने फैंस को बताया किस पार्टी को दें वोट? यूजर बोले- अब तुम भी नेता बन गईं? हुईं ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें