फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors: सलमान से लेकर अभिषेक तक इन कलाकरों ने अपने पिता के साथ किया काम, खूब मिली शोहरत

Wed, 02 Apr 2025 05:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors Works with Father: बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने अपने पिता के साथ फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको इन्हीं कलाकारों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने बेटों का बहुत सपोर्ट किया है। कई कलाकारों ने बतौर निर्देशक, पटकथा लेखक या बतौर अभिनेता अपने पिता के साथ काम किया है। आइए इस खबर में हम जानते हैं कि कौन से कलाकारों ने अपने पिता या बेटों के साथ काम किया है।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान सलीम खान - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
सलमान खान- सलीम खान
सलमान खान ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में जैसे 'सिकंदर', 'बॉडीगॉर्ड' और 'टाईगर 3' जैसी फिल्में दी हैं। उन्होंने सलीम खान की लिखी फिल्म 'मजधार' और 'पत्थर के फूल' में काम किया था।
साउथ कोरिया में बढ़ी सख्त बलात्कार कानून की मांग, 20 हजार लोगों ने किए साइन; किम सू ह्यून से क्या है कनेक्शन ?
 
विज्ञापन

3 of 7
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन - फोटो : एक्स @RakeshRoshan_N
ऋतिक रोशन- राकेश रोशन
ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड को 'कृष' और 'वार' जैसी फिल्में दी हैं। उनके पिता राकेश रोशन ने निर्देशन करने से पहले अभिनय किया है। राकेश रोशन ने साल 2000 में 'कहो न प्यार है' का निर्देशन किया। इसमें ऋतिक रोशन ने अदाकारी की। ऋतिक ने राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कृष' में भी काम किया।

4 of 7
अमिताभ अभिषेक - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
अमिताभ बच्चन- अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन के नाम 'गुरू' और 'रिफ्यूजी' जैसी फिल्में हैं। उनके पिता अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहे जाते हैं। अभिषेक ने अपने पिता के साथ काम किया है। दोनों ने 'सरकार 3' 'कभी अलविदा न कहना' और 'बंटी और बब्ली' में साथ में अदाकारी की है।
Ranya Rao Case: रान्या राव केस में आया नया मोड़, तीसरे आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
 
विज्ञापन

5 of 7
फिरोज खान फरदीन खान - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
फरदीन खान- फिरोज खान
फरदीन खान ने बॉलीवुज को 'जंगल' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके पिता फिरोज खान भी अभिनेता थे। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। इन फिल्मों में 'जानशीन', प्रेम अगन और 'इक खिलाड़ी इक हसीना' शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सनी धर्मेंद्र - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
सनी देओल- धर्मेंद्र
सनी देओल अकसर अपने पिता धर्मेंद्र के साथ देखे जाते हैं। वह एक साथ 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'सिंह साब द ग्रेट' में साथ में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणबीर ऋषि - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
रणबीर कपूर- ऋषि कपूर
रणबीर कपूर ने बॉलीवुड को 'एनिमल', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ 'बेशरम' फिल्म में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें