फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fateh Collection: वीकएंड पर भी 'फतेह' नहीं कर पाए सोनू सूद, अपनी पिछली फिल्मों की कमाई के बराबर भी नहीं पहुंचे

Sun, 12 Jan 2025 08:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फतेह का आज का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म ने तीसरे दिन गिरावट के साथ कमाई की है। चलिए जानते हैं इसकी कुल कमाई के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है। इस फिल्म के जरिए सोनू सूद ने निर्देशन में अपना डेब्यू भी किया है, लेकिन अभिनेता को इसका भी कुछ खास फायदा नहीं मिला। 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को आज तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकएंड भी है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की आज की कमाई
महज तीन दिन के अंदर ही फतेह की हालत खस्ता है। फिल्म अपने पहले वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा पाई। आज रविवार यानी तीसरे दिन 'फतेह' ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बीते दिन शनिवार के कलेक्शन से भी कम है। दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कुल कमाई
ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 6.03 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं, फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 2.4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। सोनू सूद की मुख्य भूमिका वाली आखिरी फिल्म 'पलटन' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई तीन करोड़ रुपये थी। सोनू सूद अपनी आखिरी फिल्म के कलेक्शन से भी पीछे रह गए।

4 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनू सूद की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फतेह' 25 करोड़ रुपये में बनी है। हालांकि, इसकी रफ्तार देखते हुए यह मुश्किल लग रहा है कि 'फतेह' अपना बजट भी निकाल पाएगी या नहीं। सोनू सूद की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...
फिल्में कमाई करोड़ रुपये में
सिम्बा (2018) 240.3
बुड्ढा होगा तेरा बाप (2011) 13.50
पलटन (2018) 10.26
तूतक तूतक तूतिया (हिंदी में देवी) 4.53
फतेह (2025) 6.03
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेम चेंजर, फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम
'गेम चेंजर' ने बदला गेम
शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज ने इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में जैकलीन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के अन्य प्रमुख नामों को भी शामिल किया गया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के साथ क्लैश हुआ था, जिसका असर 'फतेह' के कलेक्शन पर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें