अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई सितारों ने अजित को दी बधाई
वहीं, अजित की 'गुड बैड अग्ली' के निर्देशक आदिक रविचंद्रन ने एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें अजित अपने बेटे और साथियों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आपने भारत को गौरवान्वित किया है। हम आपसे प्यार करते हैं, सर। हम सभी को आप पर गर्व है, प्रिय अजित कुमार रेसिंग।' अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने लिखा, 'ए.के. सर, आपकी दृढ़ता के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। यह गर्व का क्षण है, सर।' टॉलीवुड अभिनेता नागा चैतन्य ने अजीत की रेस से उनकी कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'अजीत सर। क्या यात्रा थी, क्या जीत थी। हमें गौरवान्वित करने के लिए बहुत-बहुत बधाई और बधाई।' बता दें कि नागा चैतन्य भी एक शौकीन रेस कार ड्राइवर हैं।