फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superhero Films: इन सुपरहीरो फिल्मों का प्रशंसकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में शामिल है कई बड़े नाम

Wed, 20 Nov 2024 11:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superhero Films: आज हम कुछ भारतीय सुपरहीरो फिल्मों के बारे में जानेंगे जिनका प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्में अपनी सुपरहीरो शक्तियों से दर्शकों का कब मनोरंजन करेंगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
सुपहीरो फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों फिल्मी गलियारों में सुपहीरो आधारित फिल्मों की खूब चर्चा है। लॉकडाउन के बाद कई सुपरहीरो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया जिसमें ‘हनुमान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी पैन इंडिया फिल्में शामिल हैं। हाल-फिलहाल में मशहूर धारावाहिक ‘शक्तिमान’ पर आधारित फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि ‘शक्तिमान’ फिल्म में रणवीर सिंह शक्तिमान की भूमिका निभाएंगे। जब सुपरहीरो फिल्मों का इतना जिक्र हो रहा है तो आइए जान लेते हैं कि वो कौन-कौन सी सुपरहीरो फिल्में हैं, जिनका प्रशंसक बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
‘कल्कि 2898 एडी’
प्रभासी की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने  27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे कई दिग्गज प्रमुख भूमिका में नजर आए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसके दूसरे भाग को प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार है।
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने साझा कीं बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें, यूजर बोले- बाकी परिवार कहां है?
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
कृष 4
‘कोई मिल गया’ से शुरू होने वाली कहानी ने भारतीय सिनेमा में कृष नाम के सुपरहीरो को जन्म दिया। इस फ्रेंचाइजी के तीन भाग बन चुके हैं। अब ऋतिक रोशन की इस फिल्म के चौथे भाग का जल्द ही निर्देशक और निर्माता राकेश रोशन करने वाले हैं। 

 

4 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
अश्वत्थामा
अभिनेता शाहिद कपूर पौराणिक किरदार ‘अश्वत्थामा’ के किरदार वाली फिल्म को लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा मार्च में की गई थी। हालांकि, ताज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कुछ कारणों की वजह से ठंडे बस्ते में जा चुकी है, लेकिन प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।

 
विज्ञापन

5 of 6
जय हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
जय हनुमान
पैन इंडिया फिल्म ‘हनुमान’ के सीक्वल ‘जय हनुमान’ का ऐलान हो चुका है। फिल्म से हनुमान के किरदार की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी हनुमान की भूमिका में इसके पहले पोस्टर में नजर आए हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र 2
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्रशंसकों का खूब प्यार मिला था। इस सुपरहिरो फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दैवीय शक्तियों से लैस नजर आए थे। पहले भाग के रिलीज के बाद से ही इसके दूसरे भाग की प्रतिक्षा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दूसरे भाग पर काम चल रहा है और जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
Matka Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'मटका का बुरा हाल', वरुण तेज की फिल्म ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें