फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: 'दो पत्ती' से पहले इन फिल्मों पर हुआ विवाद, किसी पर दर्ज हुए केस तो किसी पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Wed, 20 Nov 2024 10:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'दो पत्ती' के एक संवाद पर जमकर बवाल हो रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मों के संवादों और दृश्यों पर विवाद चुके हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में 
विज्ञापन
1 of 6
दो पत्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
ओटीटी प्लेटफार्म पर नेटफ्लिक्स पर चल रही फिल्म दो पत्ती में हुड्डा शब्द से जोड़कर आपत्तिजनक संवाद किया गया है, जिससे हुड्डा खाप की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में पुलिस थाने में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज कराए गए हैं। शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम स्थित राजेंद्र पार्क थाने में दी है। इस फिल्म पर काफी विवाद हो रहा है। हालांकि, इससे पहले ही कई फिल्मों पर विवाद हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं, उन फिल्मों के बारे में, जिन पर विवादित संवादों और दृश्यों के कारण केस भी दर्ज हुए।
विज्ञापन

2 of 6
आदिपुरुष - फोटो : इंस्टाग्राम
आदिपुरुष
इस लिस्ट में अगला नंबर आदिपुरुष का है। प्रभास अभिनीत फिल्म आदिपुरुष का जबसे टीजर रिलीज हुआ, तब से फिल्म चर्चा का विषय बनी और इस पर विवाद शुरू हो गया था। कभी इस फिल्म के टीजर पर सवाल उठाए गए तो कभी इस फिल्म के कलाकारों के लुक पर। इस फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लग चुका है। फिल्म की रिलीज के बाद इसके दृश्य और विवादित संवादों पर भी खूब बवाल हुआ था। 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली यह फिक्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 6
पीके - फोटो : इंस्टाग्राम
पीके
2014 में आई आमिर खान की फिल्म पीके सुपर हिट हुई थी। इस फिल्म में आमिर ने एक एलियन की भूमिका निभाई थी, जो शोध के लिए पृथ्वी पर आता है। भारत आकर उसे धर्म के नाम पर बहुत सारे अंधविश्वास का सामना करने को मिलता है। इस फिल्म ने सभी धर्मों के अंधविश्वासों पर सवाल खड़ा किया था, लेकिन इस फिल्म को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से बहुत विरोध का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनका कहना था कि यह फिल्म हिंदू धर्म की विरोधी है।

4 of 6
ओएमजी - फोटो : यूट्यब
ओएमजी
2014 में आई फिल्म ओएमजी के मुख्य कलाकार कांजी लालजी मेहता यानी परेश रावल का किरदार एक नास्तिक था, जो भगवान पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता था। यहां तक कि उसने अपने नुकसान के लिए भगवान पर मुकदमा ही ठोक दिया। इस फिल्म में भी अंधविश्वास और धर्म के झूठे ठेकेदारों के खिलाफ आवाज उठाई थी। जाहिर सी बात है कि इसने भी लोगों की धार्मिक भावना को आहत किया। यहां तक कि यह फिल्म यूएई में बैन कर दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
द केरल स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
द केरल स्टोरी
फिल्म द केरल स्टोरी भी इस लिस्ट में शामिल है। इस पर भी जमकर विवाद हुआ था और कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किए गए, जो हिंसक भी साबित हुए। फिल्म की कहानी थी कि कैसे कई करोड़ लड़कियों को इस्लाम में कुबूल करवाया गया और उन्हें आतंकवादी संगठन की गतिविधियों में शामिल किया गया। फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। कई संगठन ने फिल्म का यह कहते हुए विरोध किया कि इसमें इस्लाम धर्म को गलत तरीके से पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पद्मावत - फोटो : इंस्टाग्राम
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की फिल्में अक्सर विवादों में रहती हैं। पद्मावत पर तो जमकर बवाल मचा था। शुरुआत में इसका नाम चित्तौड़ की रानी पद्मावती के आधार पर पद्मावती था, लेकिन कई राजपूत संगठनों ने फिल्म पर आरोप लगाया कि इसमें रानी पद्मावती के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है। करणी सेना ने फिल्म को लेकर काफी विरोध किया था। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में रानी और अलाउद्दीन खिलजी के बीच एक काल्पनिक सीन दर्शाया गया है, जो राजपूत गौरव और मान-सम्मान के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें