पुराने जमाने में अगर कोई महिला या पुरुष ट्रांससेक्सुअल होता था तो वह इसे छिपाकर रखता था। दरअसल, पहले हमारा समाज ऐसे लोगों को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं होता था, लेकिन अब ट्रांससेक्सुअल महिलाओं और पुरुषों ने छिपकर रहना बंद कर दिया है। दुनियाभर में ऐसे न जानें कितने लोग हैं, जो अपनी सच्चाई दुनिया के सामने खुलकर पेश कर चुके हैं। इन लोगों में मनोरंजन जगत के भी बहुत से सेलेब्स शामिल हैं, जिन्होंने न केवल अपनी सच्चाई कुबूली बल्कि सर्जरी कराकर अपने जेंडर भी बदला। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय स्टाइलिस्ट सायशा शिंदे से लेकर हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एलन पेज तक का नाम शामिल है।